मुंबई। पैदल चलकर अपने घर पहुंचने का मंसूबा लिए निकले और 3-4 दिन से गुजरात बॉर्डर पर फंसे लोगों के सहयोग के लिए मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी मेघराज धाकड़ आगे आए हैं। श्री धाकड़ द्वारा संचालित मंगल चेरिटेबल ट्रस्ट ने उनके खान-पीने का इंतजाम अपनी टीम भेजकर कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के चलते पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन में जहां आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है वहीं दैनिक काम करके रोजी-रोटी कमाने खाने वालों के लिए महानगरों में न कमाने का इंतजाम है और न खाने का। ऐसे में बहुत सारे कामगार अपने जन्मभूमि की ओर पैदल ही रवाना हो गए लेकिन यह उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया क्योंकि सभी राज्यों के बॉर्डर इस समय सील हैं।
श्री धाकड़ की संस्था मंगल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र गुजरात बॉर्डर पर फंसे हुए लोगों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्थान प्रेस क्लब मुबंई के पत्रकारों द्वारा बोडर पर फंसे राजस्थानी व अन्य प्रदेश के लोगों के साथ आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया था, उसके बाद धाकड़ ने अपनी संस्था के माध्यम से उन लोगों की मदद के लिए अपनी टीम भेजी हैं जिनके द्वारा भोजन और पानी वितरण किया जा रहाl
गुजरात बार्डर पर फंसे लोगों की मदद करने आगे आए मेघराज धाकड़

