कानपुर:बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर में बुधवार को बूथ सम्मेलन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और बिगुल फूंकने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी अध्यक्ष ने कई बातें कही।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के विपक्ष पर किए गए ये 10 हमले-
1-अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो बहनजी सोमवार को पीएम होंगी, अखिलेश जी मंगलवार को, ममता दीदी बुधवार, शरद पवार जी गुरूवार, देवगौड़ा जी शुक्रवार और एम.के. स्टालिन शनिवार को पीएम होंगे। जबकि, रविवार को पूरा देश छुट्टी पर चला जाएगा।
2-चुनाव में जाने से पहले गठबंधन के सभी नेता एनआरसी के मुद्दे पर अपना रुख जनता के सामने स्पष्ट करे कि आप घुसपैठिए को रहने देना चाहते हो या नहीं।
3-जब विधानसभा के चुनाव थे तब भी यूपी में 2 लड़के इकट्ठा आए थे। आज भी गठबंधन हुआ है। ये कहते हैं ये हो जाएगा, वो हो जाएगा। उस वक्त भी कहते थे। लेकिन, जिस वक्त बीजेपी का कार्यकर्ता बूथ के मैदान में उतरा, सब गठबंधन को ध्वस्त कर के 325 सीट लाया।
4-हमारे 4B हैं बढ़ता भारत, बनता भारत लेकिन उनके ठगबंधन में 4B हैं बुआ, बबुआ, भाई और बहन।
5-जिस उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हमेशा बिगड़ी हुई रहती थी, आज वहां कानून का राज है।
6-आज पूरे उत्तर प्रदेश से गुंडों का पलायन हो चुका है।
7-भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता और मोदी जी के बढ़ते हुए राजनीतिक प्रचा-प्रसार को रोकने के लिए गठबंधन बनाया जा रहा है।
8-जो ये गठबंधन भाजपा के खिलाफ हुआ है, वह गठबंधन अपराध, भ्रष्टाचार और स्वार्थी राजनीति का गठबंधन है।
9-यूपी के कार्यकर्ता की ताकत और हौसले को मैं भली प्रकार से जनता हूं। ये कार्यकर्ता भारत मां के जयकारों के साथ गठबंधन करने वालों को नीचे लाने के लिए तैयार बैठे हैं।
10-अमित शाह ने कहा कि जातिवाद को समाप्त करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। सबका साथ, सबका विकास करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

