सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गर्मी में पानी की कमी से भी बचाएंगे ये रसीले फल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

गर्मी में पानी की कमी से भी बचाएंगे ये रसीले फल

Last updated: April 15, 2019 8:36 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

गर्मी का मौसम बेहद तपिश भरा होता है, लेकिन इसी दौरान रसीले फलों की बहार भी आती है, जो हमें गर्मी की मार से बचाती है। दरअसल यह मौसम जितना ही तपाने वाला होता है, इसमें मिलने वाले फल उतना ही ठंडक देते हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की अकसर कमी हो जाती है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन इस मौसम के फलों का नियमित सेवन न सिर्फ शरीर में पानी का आवश्यक स्तर बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि स्वाद और पोषण भी देता है। ऐसे फलों के फायदे और खाने को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रही हैं विनीता झा
तरबूज : तरबूज गर्मी के मौसम में मिलने वाले सबसे रसीले फलों में से एक है। तरबूज में काफी अधिक पानी होता है, जो शरीर में पानी का आवश्यक स्तर बनाए रखने में सहायक होता है। यह सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है। नियमित रूप से तरबूज का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। तरबूज का सेवन हृदय संबंधी रोगों और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। तरबूज का रस उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए तो अच्छा होता ही है, किडनी को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन मौजूद होते हैं। लाइकोपीन एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो कैंसर की आशंका को कम करता है। तरबूज शरीर की कोशिकाओं को कैंसर के वार से बचाता है और प्रोस्टेट, स्तन, गर्भाशय और फेफड़ों के कैंसर होने की आशंका को कम करता है। इसका सेवन गठिया, अस्थमा, स्ट्रोक एवं दिल की रोगों से भी बचाता है। कब न खाएं : तरबूज के अधिक सेवन से किडनी, नसों और मांसपेशियों में समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।
संतरा : संतरे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह दिल से संबंधित बीमारियों, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियों में राहत प्रदान करता है। इसका नियमित सेवन कैंसर के खतरे को भी कम करने में सहायक हो सकता है। कब न खाएं : सुबह खाली पेट और खाना खाने के तुरंत बाद संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरे में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से पेट में दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है। संतरे का जूस ज्यादा पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
खरबूजा : खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला एक प्रमुख रसीला फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। यह हल्का मीठा और पानी जैसे स्वाद वाला होता है। यह विटामिन ए और विटामिन बी6 के साथ-साथ फाइबर और फोलिक एसिड जैसे तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। खरबूजे का सेवन दिल, किडनी, फेफड़े और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कैंसर, मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। कब न खाएं : कुछ लोगों को खरबूजा खाने से एलर्जी हो जाती है। ऐसे लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे हैजा होने की आंशका बढ़ जाती है। खाली पेट खरबूजे का सेवन करने से पित्त विकारों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। खांसी और जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों को भी खरबूजे के सेवन से बचना चाहिए।
आम : आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम व फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। आम का सेवन शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले कच्चे आम का पन्ना पीना चाहिए, जिससे लू लगने की आशंका कम हो जाती है। आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कोलेन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से बचाव करता है। कब न खाएं : डायबिटीज के रोगियों को आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीनी काफी होता है। आम में फाइबर अधिक होता है, जिस कारण इसके अधिक सेवन से दस्त की शिकायत हो सकती है। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। आम का अधिक मात्रा में सेवन शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है।
अंगूर : अंगूर स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं। यह हड्डियों में कैल्शियम के स्तर को बढ़ाता है। इसमें पानी भी काफी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। कब न खाएं : अंगूर के अधिक सेवन से पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है। वजन भी बढ़ सकता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। (श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ प्रिया भर्मा व नारायणा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ परमीत कौर से की गई बातचीत पर आधारित)

Thanks:www.livehindustan.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांग्रेस के राजद्रोह कानून निरस्त करने के वादे पर उद्धव ने पवार पर निशाना साधा
Next Article लोगों को खुशहाल और अच्छा महसूस कराती है मुस्कुराहट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?