मुबंई : रविवार को गोरेगांव में स्थित श्री अंबेश सौभाग्य चेरीटेबल ट्रस्ट गोरेगांव मेवाड़ भवन की कार्यकारिणी की बैठक भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। मीटिंग शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुआ। सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष भगवतीलाल पोखरना ने वर्ष 2018-2019 का हिसाब किताब सदन में पेश कर अर्थ संबंधित जानकारी दी। मीटिंग के मुख्य एजेंडा में पूर्व में मेवाड छात्रावास में आयोजित मीटिंग के बिंदुओं पर चर्चा की गई।
संस्थान अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा ने मेवाड़ छात्रा वास के विषय में सहयोगियों व विशेष सहयोगी को छाञा वास के सबंध में सहयोग की अपिल की। भवन के महामंत्री सुरेश आंचलिया ने संचालन करते हुए आगामी दिनों में साधारण सभा आयोजित करने के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर मेवाड़ भवन संरक्षक प्रकाश सांखला, मेवाड संघ महामंत्री रोशनलाल वडाला, मेवाड भवन उपाध्यक्ष प्रकाश कागरेचा, कन्हैयालाल कोठारी आदी ने विचार रखे।
इस अवसर पर मेवाड संघ अध्यक्ष किशनलाल परमार कोषाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, पुखराज सोनी, पारस तातेड़, मनोहर लाल चपलोत, किशन बोहरा, प्रकाश मादरेचा, मोहनलाल लोढा, इंद्रमल वडाला, दिलीप घेवरचंद कोठारी, राजु कोठारी, महावीर मेडतवाल, कोठारी, हिम्मत कंठालिया, लक्ष्मीलाल वडालमिया, यशवंत पामेचा, भोलीलालजी कोठारी, भगवतीलाल चौहान, रमेश बोहरा, मांगी लाल रांका, मागीलाल लोढ़ा, शोकिन पामेचा, श्याम सिंगवी आदि उपस्थित थे।
गोरेगांव मेवाड़ भवन के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

