मुंबई। अखिल भारतिय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन मे ‘निर्माण – एक कदम सुरक्षा की ओर’ का आयोजन आई . बी . पटेल म्यु .स्कूल मे 10 अप्रैल बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात उपसहसंयोजिका साधना धाकड ने सबसे पहले नमस्कार महामंत्रोच्चार से की। मंगलाचरण प्रेरणा गीत द्वारा किया।
सह संयोजिका भावना सॉखला ने बच्चो को महाप्राण ध्वनी करवाई और उसके फायदे बताये । सभी अतिथियो का स्वागत संगीता सियाल ने किया। डॉ. गार्गी ने चोट लगने पर और घॉव पर बैंडेज कैसे करना और, जलने पर प्राथमिक उपचार ,कीडा जानवर के काटने पर उपचार , नकसीर होने पर,खेलते – खेलते चोट लगने पर, और किट का डेमो दिया।
।डॉ. निशिद जैन ने आग लगने पर सुरक्षा के उपाय , स्ट्रेंजर के डेमो को समझाया , गुड टच बेड टच ,करंट से बचने के उपाय आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक बहुत ही सुंदर रूप से बच्चो को समजाया । कार्यशाला का कुशल संचालन संयोजिका सरोज चंडालिया ने किया। आभार ज्ञापन ममता चिप्पड ने किया । महिला मंडल से सरोज चंडालिया ,पुष्पा सॉखला , पुष्पा कोठारी,ममता चिप्पड, संगीता सियाल , भावना सॉखला , सॉधना धाकड , आदि की सराहनिय उपस्थिती ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
200 बच्चो की उपस्थिती मे यह प्रोग्राम किया गया । सारे टिचर्स ,सर प्रिन्सिपल्सऔर स्टाप ने हमारे महिला मंडल के कार्य की सराहना की । अंत मे सभी बच्चो को बिस्किट और चॉकलेट बाटे गऐ।
गोरेगांव में ‘निर्माण – एक कदम सुरक्षा की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन

