सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: घरेलू उपायों से पाएं कोहनी और घुटनों के कालेपन की समस्या से छुटकारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

घरेलू उपायों से पाएं कोहनी और घुटनों के कालेपन की समस्या से छुटकारा

Last updated: July 9, 2019 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

हाथों की रंगत ठीक रखने के लिए मेनीक्योर और पेडीक्योर से लेकर बहुत सारे तरीके और नुस्खे आजमाए जाते हैं, लेकिन कोहनी या एल्बो और घुटने की केयर पर बहुत ही कम लोगों का ध्यान जाता है। धूल और गंदगी की मोटी लेयर जमने से वहां की स्किन काली हो जाती है, जिसे दूर करना वाकई बहुत मुश्किल होता है। स्लीवलेस और शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर बॉडी का ये पार्ट बिल्कुल अलग ही नजर आता है, जो दिखने में अच्छा नहीं लगता। इस समस्या को कैसे दूर करके हाथों और कोहनी के रंग को एक करें, इसके टिप्स जानेंगे।

कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के आसान से टिप्स 

बेकिंग सोडा 

स्किन पर जमी गंदगी को दूर करने के साथ ही कोहनी और घुटने की डार्कनेस को भी दूर करने में   बेकिंग सोडा है कारगर।

कैसे करें इस्तेमाल 

बेकिंग सोडा में दूध मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।

इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर अच्छे से लगाएं।

सूखने पर धो लें।

दिन में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें और फर्क देखें।

 

चीनी और ऑलिव ऑयल

डार्कनेस वाली जगह पर स्क्रबिंग करना फायदेमंद होता है। चीनी को नेचुरल स्क्रब कहा जाता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है और ऑलिव ऑयल उसे मॉइश्चराइज करने का।

कैसे करें इस्तेमाल 

चीनी में आवश्यकतानुसार ऑलिव ऑयल मिक्स कर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।

कोहनी और घुटने पर लगाकर 5-7 मिनट तक अच्छे से मसाज करें।

कुछ देर बाद साबुन लगाकर पानी से धो लें।

हल्दी, शहद और दूध

दूध और हल्दी का इस्तेमाल काफी समय पहले से स्किन की साफ-सफाई के लिए किया जाता रहा है। और शहद ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल 

दूध में हल्दी और शहद मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें।

कोहनी और घुटनों पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें।

गीले हाथों से धीरे-धीरे मसाज करते हुए पानी से धोएं।

बेसन और नींबू

बेसन को भी आप त्वचा की अंदरूनी सफाई के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल। जो उसे सॉफ्ट बनाए रखने में भी होता है कारगर।

कैसे करें इस्तेमाल

बेसन में नींबू के रस को डाल उसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

कोहनी और घुटने पर मसाज करते हुए पेस्ट को लगाकर उसे सूखने दें।

दो से तीन हफ्तों में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

नींबू और शहद

अंडरआर्म्स हों या घुटने, महज नींबू के रोजाना इस्तेमाल से आप ऐसी डार्कनेस की प्रॉब्लम को कर सकते हैं दूर। नींबू का ब्लीचिंग तत्व स्किन की साफ-सफाई करता है वहीं शहद त्वचा की नमी बनाए रखता है। लगातार तीन हफ्ते के इस्तेमाल के बाद ही इसका असर नजर आने लगेगा।

कैसे करें इस्तेमाल

एक चम्मच नींबू के रस को एक चम्मच शहद में मिक्स करें।

डार्कनेस वाले एरिया में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

सूखने के बाद पानी से धो लें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धौनी ने टीम इंडिया के लिए रचा इतिहास
Next Article चॉकलेट रसगुल्ला रेसिपी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?