मुम्बई: शनिवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को शाखा घाटकोपर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष लोकेश डांगी और मंत्री राकेश बडाला के नेतृत्व में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन घाटकोपर रेल्वे स्टेशन पर किया। इस ब्लड डोनेशन कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। डोनर्स का हौसला अफजाही करने के लिए स्थानीय बीजेपी विधायक राम कदम, नगरसेविका बिंदु त्रिवेदी, समाज सेवी सुरेश जैन, आदि ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। श्री जैन स्वेताम्बर सभा मुम्बई के अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ ने युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए रक्तदान किया। और सभी से अपील करते हुए कहा रक्तदान महा दान होता है आप भी इसका हिस्सा जरूर बनिये। तेयुप अध्यक्ष लोकेश डांगी ने कहा कि इसमें रेल्वे प्रशासन के साथ साथ स्थानीय प्रशासन एवं कार्यकर्ताओ के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। जिस संख्या में लोगों ने रक्तदान किया हमारे कार्यकर्ताओं के श्रम को दर्शाता हैं। इस आयोजन में करीब 120 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें से 96 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया।
इस अवसर पर विशेष तौर पर सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, गौतम डांगी, महेश बाफना, दीपक समदरिया, नरेश चपलोत, राजेश कोठारी, सुरेश राठौड़, स्थानीय नगर सेवक, चंद्रकांत गवलीख्यालीलाल मादरेचा, ख्यालीलाल बड़ाला, चंद्रप्रकाश बोहरा, विनोद कच्छारा, हस्तीमल डाँगी, नरेंद्र बाठिया, सुनील कच्छारा, महेंद्र तातेड़, मनोर गोखरू, पुखराज बाफना, दिनेश मेहता, अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका मंजू कुमठ, सह-संयोजिका आशा तातेड़, मुंबई ज्ञानशाला संयोजिका सुमन चपलोत, जय पाठक क्राइम पेट्रोल सीरियल से आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप अध्यक्ष लोकेश डाँगी, मंत्री राकेश बड़ाला, कोषाध्यक्ष जितेश धाकड़, मुकेश धाकड़, जीवन धाकड़, राजू धाकड़, विमल बड़ाला, दीपेश सिंघवी, पीयूष बोरदिया, सुनील बडोला, दिवेश शिशोदिया, श्रवण चोरडिया, कमलेश चोरडिया, कांति मेहता, नरेश बाफना, भीमराज सुराणा, संजय सोनी, राजू धाकड़, नीलेश बाफना, मुम्बई कन्यामण्डल संयोजीका मानसी वागरेचा ,सिमरन सोनी, श्रेया चपलोत आदि का रहा।
घाटकोपर तेयुप के ब्लड डोनेशन कैम्प में 96 यूनिट रक्तदान हुआ

