मुंबई। घाटकोपर महिलामण्डल के तत्वावधान में दादर स्थित कमला मेहता blind girls school में सेनेटरी डिस्पोझल मशीन डोनेट की गई।
साथ ही साथ घाटकोपर में विराजित शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी की प्रेरणा से स्कूल की लड़कियों को आत्महत्या जैसा धृणित कार्य न करने का तथा हर गुरुवार हो नॉनवेज न खाने का संकल्प करवाया गया।
स्कूल के प्रिंसिपल, स्टाफ मेम्बर्स और प्रज्ञाचक्षु लड़कियों ने मंडल के इस मानवहित कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस कार्य मे घाटकोपर महिलामण्डल से राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांताजी तातेड़, मुम्बई महिलामण्डल कार्यकारिणी मेंबर लाड़जी कोठारी, लक्ष्मीजी सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे,
साथ मे प्रकाशदेवी बड़ाला,मंजूजी तातेड़, कुसुमजी तातेड़, पुष्पाजी मादरेचा, मधुजी बाफना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
घाटकोपर महिलामण्डल की संयोजिका मंजूजी कुमठ के मार्गदर्शन में, सहसंयोजिका भावना चपलोत व आशा तातेड़ के सहयोग से यह कार्य सफल रहा।
घाटकोपर महिलामण्डल ने स्कूल में की मशीन डोनेट

