राजकुमार गौतम/बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव में गैस से लगी आग एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग से 40 वर्षीय विशुनाथ जयसवाल उर्फ मुन्नू की मौत हो गयी जबकि 12 वर्षीय बेटी प्रीति बुरी तरह से झुलस गई है। ग्रामीणों और वाल्टरगंज थाने के पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया। थाना अध्यक्ष अरविंद्र शाही ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए तथा बुरी तरह झुलसी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रताक्षदर्शियों के अनुसार, आग में फंसे परिवार को बचाने में परिवार के मुखिया विशु नाथ जयसवाल की तड़प तड़पकर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बेटी झुलसकर घायल हो गयी।
खाना बनाते समय अचानक से इंडियन गैस मे आग गयी। उसके बाद पिता की मौत हो गई। बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। जबकि घर में रखा पूरा सामान जलकर हुआ राख हो गया है। मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम राजेश सिंह, सीओ दरोगा शिव शंकर मिश्रा जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
गैस सिलेंडर से लगी आग में एक की मौत

