By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिर आमने-सामने अमरिंदर व सिद्धू,
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

फिर आमने-सामने अमरिंदर व सिद्धू,

Last updated: February 15, 2019 5:00 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

चंडीगढ़: पुलवामा में अात्‍मघाती आतंकी हमले के बाद पंजाब और कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के मतभेद फिर उजागर हुए हैं। पाकिस्‍तान को लेकर दोनों का अलग-अलग रुख सामने आया है। इस हमले  के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अब पाकिस्‍तान से बात नहीं उसके खिलाफ एक्‍शन होना चाहिए। दूसरी ओर, सिद्धू ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत व शांति की जरूरत है। कुछ लाेगोें की हरकत के लिए किसी राष्‍ट्र को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

यह पहली बार नहीं है जब सिद्धू के बोल पाकिस्‍तान को लेकर अपने सीएम के उलट हुए हैं। इससे पहले नवजोत सिंह के पाकिस्‍तान जाने और वहां पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलने की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने खुली आलाेचना की थी। कैप्‍टन ने साफ कहा था कि पाकिस्‍तान सीमा पर और देश में हमारे लोगों की हत्‍याएं कर रहा है। ऐसे में वहां के आर्मी चीफ को गले लगाना शहीद सैनिकों का अपमान है।

इसके बाद भी सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के पाकिस्‍तान में शिलान्‍यास के मौकेे पर दो-तीन दिन पहले वहां चले गए थे। इस पर भी बात सामने आई थी कि वह अपने मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के मना करने के बावजूद वहां गए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था और पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना में सिद्धू ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर विवादित बयान दे डाला था। उन्‍होंने कहा था, कौन कैप्‍टन, अच्‍छा कैप्टन अमरिंदर सिंह। अरे वह तो सेना के कैप्‍टन हैं। मेरे कैप्‍टन तो राहुल गांधी हैं। मेरे और अमरिंदर सिंह दोनों के कैप्‍टन राहुल गांधी हैं। इसके बाद सिद्धू निशाने पर आ गए और मामला गर्माने के बाद सिद्धू ने अम‍रिंदर सिंह से माफी मांगी।

इसके बाद अब शुक्रवार को एक बार फिर सिद्धू के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से अलग सुर सुनाई दिए। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पााकिस्‍तान पर कड़ा स्‍टैंड लिया और उस पर सीधे निशाना साधा। कैप्‍टन ने पंजाब विधानसभा में साफ कहा कि पाकिस्‍तान से अब कोई बातचीत की जरूरत नहीं है अौर उसके खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया जाना चाहिए। दूसरी ओर, नवजोत सिंह सिद्धू ने पु‍लवामा हमले की निंदा तो की ले‍किन पाकिस्‍तान का नाम तक नहीं लिया। उल्‍टा वह पाकिस्‍तान का बचाव करते और शांति की बात करते दिखे।

कैप्‍टन बोले- पाक से अब कोई बातचीत न हो, कड़ी कार्रवाई जरूरी

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलवामा में आत्‍मघाती हमले को बर्दाश्‍त से बाहर बताया। कैप्‍टन ने कहा कि हद हो गई है और अब पाकिस्‍तान के साथ कोई बातचीत नहीं की जानी चाहिए। अब सख्त एक्शन लेने का समय है। पााकि पंजाब में भी पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद फैलाया और इसका हमें भारी ख‍ामियाजा भुगतना पड़ा। पाकिस्‍तान की ओर से आंतकी हमले का पिछले कुछ सालों में पंजाब कई बार शिकार हुआ। अब एक बार फिर से वह पंजाब में रह गए कुछ कट्टरवादियों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने में लगा है। कैप्टन ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरु नानक देव जी की 55 वीं जयंती मनाने की बात कर रहे हैं और उनके नाम पर यूनिवर्सिटी खोल रहे हैं और दूसरी ओर इस तरह की आतंकी कार्रवाई करवाकर गुरु नानक के नामलेवा लोगों की हत्या कर रहे हैं।

दूसरी ओर, नवजाेत सिंह सिद्धू ने हमले की निंदा की और कहा कि इसके लिए दोषी लोगों को सजा दिए जाने की मांग की। लेकिन, इसके साथ ही उन्‍होंने कह दिया कि कुछ लोगों की करतूत के लिए किसी राष्‍ट्र को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। इसका हल शांति ही है। सिद्धू ने कहा कि आतंकवाद का कोई देश, जाति या मजहब नहीं होता। सिद्धू और कैप्‍टन के इस विराेधाभास पर पंजाब की राजनीति गर्माने की संभावना है।

बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर वीरवार को हुए आत्‍मघाती हमले में  44 जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों में चार पंजाब के भी हैं। इस हमले से पंजाब सहित पूरे देश में आक्रोश है। राज्‍य में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप: साइना, कश्यप और सौरभ पहुंचे सेमीफाइनल में
Next Article ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?