By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यूः तान्हाजी – द अनसुंग वॉरियर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यूः तान्हाजी – द अनसुंग वॉरियर

Last updated: January 10, 2020 2:34 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कलाकारः अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर, ल्यून केनी आदि
डायरेक्टरः ओम राउत

छत्रपति शिवाजी महाराज के दोस्त व उनके दाहिना हाथ माने जाने वाले वीर लड़ाका तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित “तान्हाजी – द अनसुंग वॉरियर” अजय देवगन की 2020 की ऐसी बेहतरीन फिल्म है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। फिल्म मराठा सेनापति की वीरता, स्वराज व छत्रपति के प्रति निष्ठा व समर्पण को मजबूती से रेखांकित करती है।
कहानीः जैसाकि यह फिल्म मराठा लड़ाका तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी है, जिन पर इतिहास में काफी कम पढ़ने को मिलता है लेकिन उनके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा कही वह बात सभी को याद होगी – “गढ़ आया पर सिंह गया”। फ़िल्म की शुरआत होती है पिता से बचपन में तानाजी युद्ध सीखते हैं, वे तलवार के साथ ढाल का भी इश्तेमाल बहुत ही चालाकी से करते हैं। तान्हाजी के पिता मुगलों से लड़ते हुए मिट्टी के लिए शहीद होते हैं और तान्हाजी को मिट्टी का कर्ज उतारने की सीख देते हुए दम तोड़ देते हैं। कहानी आगे बढ़ती है सब ठीकठाक चल रहा है, तानाजी के घर में उनके बेटे की शादी तय होती है, जिसे धूमधाम से करने के लिए तानाजी मालुसरे (अजय देवगन) और उनकी पत्नी सावित्री मालुसरे (काजोल) तैयारियां करते हैं। इधर शिवाजी महाराज की माताजी भवानी के मंदिर में पूजा करने जाती हैं और मुगल शासक की सेना आकर उन्हें पूजा करने से रोकती है और उस पर कब्जा कर लेती है। आगे की कहानी आप फिल्म में देखेंगे कि काफी असमंजस के बावजूद तानाजी को शिवाजी महाराज किस तरह जंग में भेजते हैं, और बेहद क्रूर उदयभान से लड़ाई में तानाजी वीरगति को प्राप्त होते हैं। फिल्म में 3डी इफेक्ट बहुत ही शानदार इश्तेमाल किया गया है, जो फिल्म को और भी बेहतरीन बनाती है।
एक्टिंग/डायरेक्शनः फिल्म में तानाजी के किरदार में अजय देवगन एकदम फिट नजर आए हैं तो उनके मुकाबले सैफ अली खान ने भी अपनी जानदार एक्टिंग से फिल्म और भी मजबूती प्रदान की है। सावित्री मालुसरे के किरदार में काजोल बहुत अच्छी लगी हैं तो छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में शरद केलकर ने चार चांद लगा दिए हैं। औरंगजेब के किरदार में ल्यूक केनी ने भी अच्छी अदाकारी की है। बाकी किरदारों ने भी काफी प्रभावित किया है।
अगर फिल्म के निर्देशन की बात करें तो ओम राउत ने अपने निर्देशन से फिल्म में जान डाल दिया है। फिल्म का एक भी दृश्य मिस नहीं कर पाएंगे। कुछ सीन ऐसे हैं कि आंखें भर आएंगी। संगीत फिल्म के हिसाब से अच्छा है।
सुरभि सलोनी की तरफ से फिल्म “तान्हाजी – द अनसुंग वॉरियर” को 4 स्टार।

  • दिनेश कुमार (dinesh@surabhisaloni.com)
TAGGED:AjayDevganFilmRevew TanhajiKajolOmRautSaifAliKhanTanhaji The FilmTanhaji-The Unsung wariorTanhaji: The Unsung Warrior

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 10-01-2020
Next Article संयुक्त राष्ट्र:भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया, कहा- यहां आपके झूठ को मानने वाला कोई नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026
कांदिवली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के साथ ‘सभा प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न
social
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?