By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यूः कश्मीरी हिन्दुओं का दर्द बयां करती ‘मुद्दा 370 जे एंड के’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यूः कश्मीरी हिन्दुओं का दर्द बयां करती ‘मुद्दा 370 जे एंड के’

Last updated: December 13, 2019 10:46 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

राकेश सावंत निर्देशित एवं हितेन तेजवानी, अंजलि पांडेय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मुद्दा 370 जे एंड के’ रिलीज हो गई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद इस मुद्दे पर बनने वाली बॉलीवुड की यह पहली फिल्म है। इसी फिल्म से छोटे परदे के सुपर स्टार हितेन तेजवानी बड़े परदे पर डेब्यू कर रहे हैं, उनके अपोजिट अंजलि पांडेय की भी यह पहली फिल्म है। ‘मुद्दा 370 जे एंड के’ में राखी सावंत का आयटम नंबर भी है।
कहानीः फिल्म की शुरुआत आतंकवादी बुरहान वानी के मुठभेड़ से शुरू होती है, जिसमें वह एक लड़की के साथ जबरन संबंध बनाता है, उसी समय उसके एक घर में होने की खबर भारतीय सेना को लग जाती है। सेना उसे घेर लेती है जिसकी खबर स्थानीय युवाओं को भी होती है जो सेना पर पत्थरबाजी करने लगते हैं। इसके बावजूद सेना बुरहान वानी और उसके साथियों को मार गिराती है। इसके बाद कश्मीरी हिन्दू लड़के सूरज (हितेन तेजवानी) और मुस्लिम लड़की आसमां (अंजलि पांडे) की प्रेम कहानी की शुरुआत होती है साथ ही कश्मीर की खूबसूरत वादियों को आतंकवाद के जहर ने किस तरह तहस नहस करके लाखों जिंदगियों को उजाड़ दिया और उन्हें पलायन करने पर मजबूर कर दिया, इसे काफी सहज ढंग से फिल्माया गया है। सूरज और आसमां का परिवार बेहद सामान्य और अमन-चैन का मुखालफत करने वाला है लेकिन आसमां का भाई (राज जुत्सी) आतंकवादियों का साथी होता है। आतंकवादी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के हिन्दुओं को भगाकर इनके खेतों, घरों पर मुस्लिमों का कब्जा हो जाए जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन भी उनका साथ देता है। इस बीच दोनों के प्यार के बारे में आसमां के भाई को पता चलता है तो वह आग बबूला हो जाता है। आगे की घटनाएं थिएटर जाकर आप खुद देखें, जिसमें राकेश सावंत ने काफी कुछ दिखाने की कोशिश की है।
एक्टिंग/निर्देशन/संगीतः फिल्म ‘मुद्दा 370 जे एंड के’ में हितेन तेजवानी कश्मीरी पंडित सूरज के किरदार में काफी अच्छे लगे हैं, उन्होंने बेहद सहज एवं खूबसूरत ढंग से उस किरदार को जिया है। उन्होंने अपने टीवी के अनुभवों को यहां बखूबी इश्तेमाल किया है। कुल मिलाकर हितेन ने छोटे से बड़े परदे पर अपना डेब्यू बेहद शानदार किया है। कश्मीरी लड़की के किरदार में अंजलि भी बहुत प्यारी लगी हैं, जिस तरह से यह उनकी भी डेब्यू फिल्म है, उस लिहाज से उन्होंने बेहतर किया है। अन्य कलाकारों में राज जुत्सी, जरीना वहाव, पंकज धीर, अंजन श्रीवास्तव, अनीता राज, शाहबाज खान आदि ने काफी मेहनत की है, जो फिल्म मे साफ नजर आता है। राकेश सावंत पहले भी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, इस लिहाज उनकी अच्छी फिल्मों में एक और नाम ‘मुद्दा 370 जे एंड के’ का जुड़ गया है। अगर संगीत की बात करें फिल्म के सभी गाने अच्छे बन पड़े हैं।
कुल मिलाकर ‘मुद्दा 370 जे एंड के’ ठीक-ठाक फिल्म है। कश्मीर और कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को समझने और एक लव स्टोरी फिल्म देखने के लिए थिएटर जा सकते हैं। हितेन तेजवानी के फैन्स तो जरूर जाएं।

फिल्म को सुरभि सलोनी की तरफ से 2.5 स्टार।

  • दिनेश कुमार ([email protected])
TAGGED:AnjaliPandeyBollywoodMovieMudda370HitenTejwaniMudda370J&KMudda370J&KRevewRakeshSawantRakhiSawant

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्कूली विद्यार्थियों ने देखी ‘पानीपत’
Next Article अमेरिका में संसदीय समिति ने ट्रंप के खिलाफ आरोपों को दी मंजूरी, महाभियोग की प्रक्रिया बढ़ेगी आगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?