सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘फ़ेयर इन लव’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘फ़ेयर इन लव’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

Last updated: August 11, 2019 10:06 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मैं समाज के काले और भयावह पहलू को उजागर करना चाहता हूंः ए. के. मिश्रा, निर्देशक

मुम्बई। निर्माता आशुतोष मिश्रा के बैनर विज़न कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर तहत बनी फ़िल्म ‘फ़ेयर इन लव’ का ट्रेलर और संगीत मुम्बई में भव्य अंदाज़ में लॉन्च लिया गया। ट्रेलर और संगीत लॉन्च के इस ख़ास मौके पर फ़िल्म के निर्देशक ए. के. मिश्रा, फ़िल्म के अलावा फिल्म प्रमुख सितारे फ़िरोज़ ख़ान, कनुप्रिया शर्मा और डॉली आर्य भी मौजूद थे। फ़िल्म में अश्विन धीर भी एक अहम रोल में नज़र आएंगे।
निर्देशक, लेखक और गीतकार ए. के. मिश्रा को सामाजिक संदेश वाली अपनी इस फ़िल्म की रिलीज़‌ का बेसब्री से इंतज़ार है। सिनेमाटोग्राफ़र रविकांत रेड्डी ने बड़ी ख़ूबसूरती के साथ फ़िल्म को शूट किया है तो फ़िल्म‌ के लिए मधुर संगीत देने का श्रेय जाता है हेमंत भोंसले, निहाल कुमार‌ और उमेश मिश्रा को।
यह फिल्म एक ऐसे लड़के और लड़की पर आधारित सामाजिक किस्म की फ़िल्म है जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, मगर दोनों का ताल्लुक अलग-अलग राजनीतिक परिवारों से होता है। ये अल्पना नामक एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण मंत्री की बेटी है और जिसके लिए अपने आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अल्पना‌ को देव नामक एक ऐसे इंजीनियर लड़के से प्यार हो जाता है जो देश के‌ नक्सलवादी संगठन के प्रमुख का बेटा है और उसका परिवार झारखंड में रहता है। विपरीत हालात के बावजूद दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं जिससे दोनों के परिवारवाले बेहद ख़फ़ा हो जाते हैं।
शादी के बाद बांझपन को लेकर समाज हमेशा अल्पना को ताने मारता है,‌ मगर हक़ीक़त ये होती है कि लो स्पर्म (शुक्राणु) काउंट के चलते देव बच्चा पैदा करने में असमर्थ साबित होता है। लेकिन लड़की अपने पति को बेइज़्ज़त होते नहीं देख सकती है, इसीलिए वो इसका दोष अपने सिर‌ पर लेती है।
उल्लेखनीय है कि जिस रात उसके पति गायब हो जाते हैं,‌ उसी रात उसका रेप होता है और बाद में वो गर्भवती हो जाती है। उसे इस बात की ख़ुशी तो होती है कि वो गर्भवती है और एक बच्चे की मां बननेवाली है, लेकिन वो रेप किये जाने की पीड़ा से उभरने में ख़ुद को असमर्थ  पाती है। हालात कुछ ऐसे थे कि उसे न चाहते हुए भी बच्चे को अपना‌ना पड़ता है वर्ना उसकी शादी के विरोध करनेवाले उसके ससुरालवाले उसकी शादीशुदा ज़िंदगी को ही ख़तरे में डाल देंगे। इस सबके बावजूद वो अपने ग़ुनहग़ार को जानने और उसे सज़ा दिलाने‌ पर अडिग रहती है। क्या वो अपने गुनहग़ार के बारे में जान पाएगी? क्या उसे न्याय मिल पाएगा? आगे उसके बच्चे का क्या होगा?
इस फ़िल्म के निर्देशक ए. के. मिश्रा कहते हैं, “ये फ़िल्म बच्चों को जन्म नहीं दे सकने वाली औरतों की पृष्ठभूमि पर बनी है, जो कि एक संजीदा किस्म कस सामाजिक विषय है। पति में ख़ामी होने के बावजूद अल्पना को बच्चे पैदा नहीं करने का इल्ज़ाम अपने सिर पर लेना पड़ता है। हमारा समाज ही कुछ ऐसा है कि वो ऐसे मसलों पर अक्सर महिला को ही दोष देता है।” वो आगे कहते हैं, “इस तरह के संजीदा मसलों को सामने लाना बेहद ज़रूरी है। लोगों को महिलाओं पर आरोप लगाने की बजाय तार्किक ढंग से सोचने की ज़रूरत है। इस फ़िल्म से मैं लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि वो औरतों के ख़िलाफ़ अत्याचार करना बंद करें और विवेकपूर्ण ढंग से सोचना शुरू करें।”
ए. के. मिश्रा अपनी इस फ़िल्म की रिलीज को लेकर काफ़ी उत्सहित हैं। फ़िल्म की कास्ट और क्रू ने फ़िल्म के लिए बेहद सराहनीय काम किया है। वो कहते हैं, “समाज में महिलाओं के ख़िलाफ़‌ होनेवाले अत्याचार और इस सामाजिक विषय की गंभीरता के चलते मैं ‘अल्पना’ नामक उपन्यास लिखा था, जिसपर ये फ़िल्म आधारित है। मैंने इसपर फ़िल्म बनाने के बारे मे‌ इसीलिए सोचा क्योंकि लोग बड़े पैमाने पर सिनेमा से प्रभावित होते हैं।” 6 सितंबर को रिलीज़ होनेवाली इस फ़िल्म‌ की शूटिंग मुम्बई और लखनऊ के विभिन्न जगहों पर की गई  है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Article 370: घुसपैठ को तैयार हर आतंकी का मंसूबा होगा नाकाम, LoC पर भारतीय जवानों ने बढ़ाई चौकसी
Next Article होटल ने दो उबले अंडे के लिए 1700 रुपए का बिल दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?