सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फाइनल से पहले बोलीं वेदा- भाग्य भारत के साथ और मैं भाग्य को बहुत मानती हूं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

फाइनल से पहले बोलीं वेदा- भाग्य भारत के साथ और मैं भाग्य को बहुत मानती हूं

Last updated: March 6, 2020 10:40 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मेलबर्न:आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 मार्च (इंटरनेशनल विमेंस डे) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत की मिडिल ऑर्डर बैटर वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि लक इस समय भारतीय टीम के साथ है और अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने डटकर सामना किया, तो हम खिताब अपने नाम कर सकते हैं।
कृष्णमूर्ति जानती हैं खिताब से चूकने का दर्द
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है और उसने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर उलटफेर किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद ग्रुप राउंड में एक भी मैच नहीं हारने के शानदार रिकॉर्ड से फाइनल में पहुंच गई। वेदा कृष्णमूर्ति उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जो 2017 महिला वनडे विश्व कप में उप-विजेता थी और इंग्लैंड ने खिताब जीता था। वो जानती हैं कि विश्व खिताब चूकने का दर्द क्या होता है।
‘मैं भाग्य पर बहुत भरोसा करती हूं’
उन्होंने कहा, ‘यह भाग्य की बात है और मैं भाग्य पर बहुत भरोसा करती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह ऐसा ही होना था। एक चुटकुला भी चल रहा है कि इस विश्व कप को इस तरह से बनाया गया है कि यह हमारी मदद कर रहा है जिसमें विकेट से लेकर हर चीज मददगार हो रही है।’ उन्होंने कहा, ‘फाइनल में पहुंचना ग्रुप राउंड में शानदार प्रदर्शन का इनाम है। अगर मौसम हमारे कंट्रोल में नहीं था लेकिन अपने सभी मैच जीतने का हमें फायदा मिला।’ वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘हमने कहा कि पहला लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और फिर आगे कदम बढ़ाना। हम पहला पड़ाव पार कर चुके हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम दबाव में नहीं आएं। हम फाइनल के दिन वही करेंगे जो हमने करने की जरूरत है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 55 गेंद, 20 छक्के और छह चौके, पांड्या ने जड़ डाले 158 रन
Next Article भज्जी ने चुनी अपनी ऑल-टाइम टेस्ट XI, सचिन, द्रविड़, सहवाग टीम में शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?