सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: EVM HACK:चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस में दी शिकायत, कहा- तत्काल शुरू करें जांच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

EVM HACK:चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस में दी शिकायत, कहा- तत्काल शुरू करें जांच

Last updated: January 22, 2019 5:45 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:चुनाव आयोग  ने ब्रिटेन में एक हैकर द्वारा ईवीएम हैक  किये जाने के दावे के मामले में दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को कहा है। आयोग ने नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त को लिखे पत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 505(ए) (बी) के तहत यह मामला दर्ज करके इसकी तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

अमेरिका में राजनीतिक शरण चाह रहे एक स्वयंभू भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने सोमवार को सनसनीखेज दावा किया था कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिये ‘धांधली हुई थी। उसका दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने उसके इस दावे को खारिज कर दिया था। वहीं भारत में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जहां इस दावे को खारिज कर दिया, कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप बेहद गंभीर हैं।

चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग के दावे को किया खारिज

भारतीय चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले को कोरी अफवाह बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम हैकिंग के दावे का मामला हमारे संज्ञान में आया है। लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान यह दावा किया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ की गई थी। चुनाव आयोग इस मामले में पार्टी नहीं बनना चाहता। ईवीएम हैकिंग का दावा एक प्रायोजित चुनौती है। चुनाव आयोग ने हैकिंग के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आयोग अपने दावे पर कायम है कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीन को हैक नहीं किया जा सकता।

ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित : आयोग

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को लंदन में कथित रूप से हैक करने के दावे पर चुनाव आयोग ने कहा है कि वह  ईवीएम की सत्यता और उसके फूलप्रूफ होने की बात पर मजबूती से खड़ा है। आयोग ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि आम चुनाव के कुछ दिन पहले ईवीएम हैक करने के दावे करने और लोगों के मन में संदेह पैदा करने की कोशिश की गई है।

विवाद में नहीं पड़ना चाहता आयोग

आयोग ने लंदन में एक कार्यक्रम में वोटिंग मशीन को हैक करने की खबरों के बीच कहा कि आयोग इसके खिलाफ था और वह नहीं चाहता था कि विवाद में पड़े। हमारी मशीनें बीईएल और ईसीआईएल में सख्त सुरक्षा मानकों के बीच बनती हैं। विशेष संचालन प्रक्रिया के तहत एक विशेष कमेटी इसकी देखरेख करती है यह प्रक्रिया 2010 से जारी हैं। गत वर्ष निर्वाचन आयोग ने वोटिंग मशीनों को हैक करने के लिए चुनौती दी थी लेकिन कई दिन इंतजार करने के बाद कोई राजनैतिक दल इसके लिए सामने नहीं आया। एक व्यक्ति ने  इसकी कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाया था।

वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों का मिलान हो : कांग्रेस

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि ईवीएम से जुड़े संदेह को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी वीवीपैट का मिलान सुनिश्चित करे। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘हम चाहते थे कि मतपत्रों से चुनाव हों, लेकिन अब दो-तीन महीने का समय है इसलिए फिलहाल मतपत्रों से चुनाव संभव नहीं है। ऐसे में वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों का मिलान होना चाहिए।’

ईवीएम हैकिंग का मुद्दा चुनाव आयोग के सामने उठाएगा विपक्ष: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां अमेरिका के एक साइबर विशेषज्ञ की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की हैकिंग के बारे में किए गए दावे का मुद्दा चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगी। भारतीय पत्रकार संगठन (यूरोप) की ओर से लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ ने दिखाया कि ईवीएम किस तरह से कथित तौर पर हैक की जा सकती हैं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने एक ट्वीट में कहा कि हर एक वोट बेशकीमती है और यह मुद्दा उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ”हमारे महान लोकतंत्र का निश्चित तौर पर संरक्षण होना चाहिए। आपका हर वोट बेशकीमती है। ‘यूनाइटेड इंडिया ऐट ब्रिगेड रैली के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा की। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमने 19 जनवरी को ही तय कर लिया था कि इस मामले को चुनाव आयोग के सामने लगातार उठाएंगे। हां, हर वोट अहम है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बैलेट पेपर से हो अगला लोकसभा चुनाव:मायावती
Next Article जम्मू-कश्मीर: आईपीएस अधिकारी का भाई समेत तीन आतंकी ढेर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?