मुंबई:महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री सचिन अहिर एनसीपी की महाराष्ट्र महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी साथ पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चित्रा बीजेपी में शामिल हो सकती हैं हालांकि अभी उन्होंने इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इससे पहले गुरुवार को एनसीपी की मुंबई इकाई के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सचिन अहिर शिवसेना में शामिल हो गए थे।
लगातार दो बड़े नेताओं के पार्टी के अलविदा कहने से एनसीपी अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और नेताओं के छूटते साथ से पार्टी का महाराष्ट्र में जनाधार खतरे में दिखाई पड़ने लगा है। चित्रा वाघ ने अपने इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह तो नहीं बताई। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘मैं नैशनलिस्ट महिला महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद और एनसीपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।’
एनसीपी की महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने दिया इस्तीफा

