By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एलपीजी समस्या से निपटने के लिए सरकार के पास कोई नीति नहींः राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एलपीजी समस्या से निपटने के लिए सरकार के पास कोई नीति नहींः राहुल गांधी

Last updated: April 6, 2026 2:44 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास रसोई गैस (एलपीजी) संकट से निपटने की कोई नीति नहीं है और इस समय भी वही अवस्था देखने को मिल रही है जो देश के लोगों ने कोविड के समय देखी थी।
श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मोदी जी ने कहा था – एलपीजी संकट को कोविड की तरह हैंडल करेंगे और सच में वही किया। बिल्कुल कोविड के जैसे ही नीति शून्य, घोषणा बड़ी और बोझ गरीबों पर। हर रोज 500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा शहर छोड़ो, गाँव भागो।”
उन्होंने कहा कि जो मज़दूर कपड़ा मिल्स और फैक्टरियों की रीढ़ हैं, आज वही टूट रहे हैं। कपड़ा क्षेत्र पहले से ही गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में है। विनिर्माण क्षेत्र दम तोड़ रहा है।
श्री गांधी ने इस संकट की वजह बताते हुए कहा “और यह संकट आया कहाँ से। कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती। जब अहंकार नीति बन जाए तो अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है।”
उन्होंने संकट के समय लोगों को चुप नहीं रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सवाल एक ही है कि हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है। चुप मत रहो। यह सिर्फ़ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘मायसा’ के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर रिलीज़ किया उनका जबरदस्त लुक!
Next Article किडनी प्रत्यारोपण गिरोह के दो सदस्यों का नोटों के साथ वीडियो वायरल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़, सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” के लिए हो जाइए तैयार
entertainment
April 10, 2026
दिल्ली पर छाया ‘भूत बंगला’ का जादू, मेकर्स ने की जबरदस्त अंदाज में प्रमोशन की शुरुआत!
entertainment
April 10, 2026
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
entertainment
April 10, 2026
पर्वत पटिया महिला मंडल ने किया “रिश्तों में माधुर्य” कार्यशाला का आयोजन
social
April 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?