मुंबई: लॉकडाउन के दौरान बिजली के गलत बिल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कार्तिका नायर ने आरोप लगाया है कि जून के महीने के लिए उन्हें लगभग 1 लाख रुपये का बिल भेजा गया है।
अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्ट्रेस ने इस बात को शेयर करते हुए लिखा है- “अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में क्या घोटाला कर रही है? जून का बिजली का बिल 1 लाख रुपए के आसपास है (यह उनके अंदाज के आधार पर है, क्योंकि लॉकडाउन में उन्होंने मीटर रीडिंग तो ली ही नहीं है)। मुंबई में ऐसी बहुत सी शिकायतें सुनने में आ रही हैं।”
अभिनेत्री की इस शिकायत पर अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने उन्हें अलग से अपनी शिकायत दर्ज करवाने का आग्रह किया और मामले को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। एक्ट्रेस कार्तिका नायर ने फिल्म ‘दम्मू’, ‘नागा चैतन्य’ और ‘जोश’ समेत 10 दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

