मुंबई: पुलिस ने एक 32 वर्षीय कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जिस पर फिल्म और टेलिविजन प्रड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने 30 से ज्यादा बार एकता कपूर का पीछा किया था।
अरेस्ट किए गए व्यक्ति का नाम सुधीर राजेंद्र सिंह है और वह हरियाणा का रहने वाला है। वह जॉब के सिलसिले में एक्ता से मिलना चाहता था और उनसे दोस्ती करना चाहता था। पहले तो एकता ने इस व्यक्ति को इग्नोर किया लेकिन बाद में उसने एकता का पीछा करना शुरू कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब हाल में एकता जुहू के एक मंदिर में गई थीं तब भी सुधीर ने उसका पीछा किया था। वह एकता से बात करना चाहता था लेकिन उनके पर्सनल गार्ड ने उसे रोक दिया। उसे एकता से दूर रहने की हिदायत भी दी गई थी। इसके बाद सुधीर के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
एकता कपूर का पीछा करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

