सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक्सेल एंटरटेनमेंट की लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा डायरेक्टेड मणिपुरी फिल्म बूंग PVR INOX में 19 सितंबर 2025 को होगी रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

एक्सेल एंटरटेनमेंट की लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा डायरेक्टेड मणिपुरी फिल्म बूंग PVR INOX में 19 सितंबर 2025 को होगी रिलीज

Last updated: September 17, 2025 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

भारत का सबसे बड़ा और प्रीमियम सिनेमा एग्ज़िबिटर PVR INOX, अब एक खास कदम उठाने जा रहा है। दरअसल यह 19 सितंबर 2025 को मणिपुरी फिल्म बूंग को भारत के चुनिंदा शहरों और सिनेमाघरों में रिलीज करने वाला है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट ने चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और स्यूटेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा डायरेक्टेड और लिखी हुई फिल्म बूंग ने 2024 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी वर्ल्ड प्रीमियर की थी, जो मणिपुरी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक माइलस्टोन था। इसके बाद से यह फिल्म कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में भी गई, जहां इसे क्रिटिक्स की सराहना मिलने के साथ कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। फिल्म में प्रोफेशनल और नए लाकारों का अनोखा मेल है, जो इसे बहुत मजबूत बनाता है और एक असली दुनिया से रूबरू कराता है। अपनी मजबूत कहानी, खूबसूरत विजुअल्स और मणिपुर के जीवन और संस्कृति को दिखाने के साथ, बूंग हंसी, उम्मीद और बचपन की मासूमियत के पल को भी दिखाती है। यह इंसानों के बीच के जुड़ाव की गहरी कहानी पर रोशनी डालती है।
फिल्म के रिलीज़ के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर लक्ष्मिप्रिया देवी ने कहा, “बूंग वह किताब है जिसे मैं अपनी खराब इंग्लिश की वजह से नहीं लिख पाई! यह फिल्म मेरी दादी की ककथाओं से प्रेरित है, जिन्होंने बचपन में मुझे एक तरह की गर्मजोशी और सुकून दिया। यह मणिपुर के लोगों की हिम्मत को समर्पित है। मैं इस समय पूरी तरह से विश्वास न होने, खुशी और कृतज्ञता के बीच का अजीब सा मिश्रण महसूस कर रही हूँ कि क्योंकि आखिरकार एक मणिपुरी फिल्म भारत के मेनलैंड तक पहुँच रही है! तो आइए और बूंग को हेलो कहिए!” PVR INOX पिक्चर्स के सीईओ कमल गियानचंदानी ने कहा, PVR INOX में हमारी कोशिश हमेशा दुनिया भर की अलग अलग कहानियों को अपने दर्शकों तक पहुँचाना रहा है। हम मानते हैं कि हर तरह की सिनेमा के लिए एक दर्शक मौजूद है, और हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें ऐसी कहानियाँ दिखाएँ जो नए नजरिए पेश करें। हम बूंग को रिलीज करके बहुत उत्साहित हैं, यह एक मणिपुरी फिल्म है, जो वहां के अनुभवों से गहराई से जुड़ी हुई है और साथ ही यूनिवर्सल अपील भी रखती है।”
बूंग की कहानी एक छोटे लड़के की है, जो अपनी अकेली माँ के साथ मणिपुर के एक गाँव में रहता है। दोनों ही उसके पिता, जॉयकुमार, के अचानक गायब होने के रहस्य से जूझ रहे हैं। कभी शहर में काम करने वाला जॉयकुमार बिना किसी सुराग के लापता हो गया है, जिससे कई सवाल उठते हैं: क्या वह मर गया है? या उसने उन्हें छोड़ दिया? अपनी माँ को “सबसे बड़ा तोहफा” देने के इरादे से, बूंग अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ अपने पिता को खोजने की एक इमोशनल सफर पर निकलता है। इसके बाद जो जो चीजें होती हैं, वही इस दिल छू लेने वाली कहानी और इस शानदार फिल्म का अहम हिस्सा बन जाती हैं। 19 सितंबर 2025 से PVR INOX में बूंग को बड़े पर्दे पर देखें। भारत में फिल्म को अनिल थडानी (AA Films Pvt. Ltd.) द्वारा रिलीज किया जा रहा है और यह चुनिंदा सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी। फिल्म की बुकिंग और थिएटर की लिस्ट जल्द ही PVR INOX के ऑफिशल ऐप / वेबसाइट और सोशल मीडिया पर घोषित की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/DOsv_QhiIaY/?igsh=ZnZmeHlyOHF1NGU2

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Casinos en ligne en France : lire entre les lignes avant de miser
Next Article एनटीआर की ट्रेनिंग क्लिप ने प्रशांत नील की एक्शन फिल्म से पहले लोगों में उत्साह पैदा किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026
सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026
“मैंने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी; ‘ये प्रेम मोल लिया’ में पहली बार इसका अनुभव करना मेरे लिए बेहद खास था”: आयुष्मान खुराना
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?