मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 21 में एक शाम वरिष्ठों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन विधायक भाई गिरकर एवं नगरसेविका प्रतिभा गिरकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का टैग लाइन था ‘अभी तो मैं जवान हूँ’।
भाजपा विधायक श्री गिरकर एवं नगरसेविका गिरकर द्वारा अयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकोम को आमंत्रित किया गया था, जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सबने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विधायक योगेश सागर, भाजपा जिला आध्यक्ष विनोद शेलार, नगरसेवक कमलेश यादव, संजय बाविस्कर, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता, प्रफुल देसाई आदि पदाधिकारी व बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
एक शाम वरिष्ठों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

