सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक रन से हारा भारत, इंग्लैंड ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एक रन से हारा भारत, इंग्लैंड ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Last updated: March 9, 2019 4:05 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

गुवाहाटी: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारत को एक रन से हरा दिया। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय महिलाओं ने लय खो दी थी और इंग्लैंड इस मैच से पहले ही टी-20 सीरीज में 2-0 आगे थी।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद भारतीय टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड से मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को 10 रन के अंदर ही हर्लीन देओल (1) के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मंधाना टीम के 87 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई। उनके आउट होने के बाद अनुभवी मिताली राज ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि,  दूसरे छोर पर विकेट के गिरता रहा।
भारत को अंतिम छह गेंदों पर जीत के लिए केवल तीन रन बनाने थे, लेकिन टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए केवल एक रन ही बना पाई। अंतिम ओवर में मिताली को स्ट्राइक न मिल पाना भी भारत की हार का सबसे बड़ा कारण रहा। मिताली ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से क्रॉस ने बेहतरीन दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा अन्या श्रबसूले, लिंसे स्मिथ और लौरा मार्श ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को छह विकेट पर 119 रन पर रोक दिया लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए। मेहमान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड टीम की ओर से सबसे ज्यादा 29 रन टैमी ब्यूमोंट ने बनाए। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और हरलीन देओल ने दो-दो विकेट लिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय क्रिकेट टीम ने पहनी आर्मी कैप, पाकिस्तान ने आपत्ति जताई
Next Article बिहार: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, कहा-कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा
social
September 23, 2026
लालबागचा राजा गणपति उत्सव में अमूल ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ इंतजार के पलों को बनाया मजेदार
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
आठ साल बाद ‘सयोनी’ में लौटीं रश्मि देसाई, आज से शुरू होगी जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी
entertainment
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?