कोट्याम:केरल के कोट्याम में कांजिरपल्ली में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरोपी ने एक गिलास पानी मांगने के बहाने लड़की के घर में घुसा और कथित तौर पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
दूसरी ओर से बिहार के दरभंगा में सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया। घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक बच्ची को एक बगीचे में ले गया और उसके बलात्कार किया। पीड़िता का इलाज चल रहा है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के दामोह जिले के लिधोरा गांव में एक लड़की ने तालाब में छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है क्योंकि उसके गांव के कुछ युवाओं ने कई मौकों पर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। हालांकि फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक गिलास पानी के बहाने घर घुसे शख्स ने नाबालिग का किया रेप, केस दर्ज

