By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, वार्ता की पेशकश कर झूठ बोल रहा अमेरिका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, वार्ता की पेशकश कर झूठ बोल रहा अमेरिका

Last updated: June 26, 2019 7:52 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

तेहरान:ईरान ने सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला अली खामेनी पर अमेरिका के नए आर्थिक प्रतिबंधों को मूर्खतापूर्ण और बेकार बताया है। ईरान ने कहा कि देश के राजनेताओं को निशाना बनाकर लगाया गया प्रतिबंध बातचीत के रास्ते को बंद करने वाला है।
टेलीविजन पर सीधे प्रसारित मंत्रियों के साथ बैठक में ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आप विदेश मंत्री पर पाबंदी लगाते हैं और वार्ता का भी आह्वान करते है? साफ है कि आप झूठ बोल रहे हैं। रूहानी ने कहा कि एक तरफ आप वार्ता के लिए बुलाते हो। यदि आप सच बोल रहे हैं तो आपने हमारे विदेश मंत्री पर क्यों प्रतिबंध लगाया।
रूहानी ने सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी का नाम काली सूची में डालने के औचित्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह दिखाता है कि वाशिंगटन भ्रमित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शीर्ष नेता खामेनी और शीर्ष सैन्य प्रमुखों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए।
ट्रंप प्रशासन युद्ध का प्यासा : जरीफ
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विश्व नेताओं के साथ ईरान की परमाणु वार्ता का नेतृत्व करने वाले  सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खामनेई और जरीफ पर प्रतिबंध बेकार है। यह कूटनीति के दरवाजों को बंद करने जैसा है। ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्वीट कर इन प्रतिबंधों को अमरिका की घृणित कूटनीति बताया है। उन्होंने लिखा है कि ट्रंप प्रशासन युद्ध का प्यासा है।
दबाव के आगे नहीं झुकेगा ईरान
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रवांची ने कहा है कि अमेरिका जब तक ईरान को प्रतिबंधों के दबाव की धमकी देता रहेगा, ईरान उसके साथ वार्ता नहीं करेगा।
रवांची ने कहा कि हम दबाव के आगे झुकने वाले नहीं है। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर दबाव डाला है। उसने हम पर और प्रतिबंध लगाये हैं। जब तक उसकी यह रणनीति रहेगी तक ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नहीं हो सकती है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका और ईरान के बीच मौजूद तनाव को बातचीत कर खत्म करने की अपील की है। परिषद ने फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हालिया हमलों की निंदा करते हुए सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने को कहा है।
अमेरिका की वार्ता पेशकश पर चुप है ईरान : बोल्टन 
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन के साथ वार्ता की पेशकश पर ईरान गहरी चुप्पी बनाए हुए है। येरुशलम में बोल्टन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता के लिए द्वार खोले हैं। लेकिन, जवाब में ईरान गहरी चुप्पी साधे है। बोल्टन के बयान के दिन पहले अमेरिका ने इजरायल विरोधी ईरान के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ पाबंदी लगायी थी।
ईरान पर चर्चा करेंगे ट्रंप और पुतिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस सप्ताह होने वाली बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दोनों नेता ईरान, यूक्रेन, सीरिया, हथियार नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ट्रंप और पुतिन जापान के ओसाका शहर में 28-29 जून के बीच आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात करेंगे।
ऐसे बढ़ता गया तनाव-
अमेरिका ने मई 2018 में ईरान से हटाए सभी प्रतिबंधों को दोबारा लागू कर दिया था
ये प्रतिबंध साल 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के बाद हटाए गए थे
समझौते से हटने के बाद अमेरिका और ईरान के संबंधों में खटास आने लगी
टकराव के इसी माहौल के बीच खाड़ी में सऊदी के तेल टैंकरों पर हमले हुए
इसके कुछ दिन बाद ईरान ने अमेरिका के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
अमेरिका का दावा है कि ड्रोन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में था
जबकि ईरान का कहना है कि ड्रोन उसकी सीमा में प्रवेश कर चुका था
इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी ने कहा- जिन्हें जमानत मिली है, वे एंजॉय करें; ये आपातकाल नहीं, जो हम किसी को जेल भेजें
Next Article ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी: ओबामा की सरकार नहीं है, किसी भी हमले का देंगे करारा जवाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?