मुंबई:फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की सिंघम और सिंबा जैसी बेहतरीन फिल्मों की सफलता के बाद अब फैंस फिल्म सूर्यवंशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज इस फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले लुक में खाकी वर्दी पहने अक्षय कुमार हाथ में गन लिए पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है। सूर्यवंशी अगले साल 2020 में ईद के ही मौके पर रिलीज होगी।
आज करण जौहर ने इस फिल्म से अक्षय कुमार के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर किया। फर्स्ट लुक फोटो शेयर करके करण ने लिखा कि ईद 2020 में गोली के बदले मिलेगी गोली। सूर्यवंशी में नजर आएंगे खिलाड़ी अक्षय कुमार और इस फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर मशीन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
बता दें कि इस एक्शन फिल्म में अक्षय एटीएस ऑफीसर की भूमिका अदा करने वाले है। फिल्म में अक्षय का नाम सूर्यवंशी होगा। वैसे आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म में कौन एक्टर होगा यह बात पोस्टर देखने के बाद कंफर्म हो गया है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस के नाम खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म के के पूजा हेगड़े से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम सामने आया है। लेकिन अभी तक किसी भी एक्ट्रेस के नाम पर ठप्पा नहीं लगा है।
ईद के मौके पर रिलीज होगी सूर्यवंशी

