By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुती चंद ने बताया क्यों पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी पड़ रही ट्रेनिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दुती चंद ने बताया क्यों पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी पड़ रही ट्रेनिंग

Last updated: December 15, 2019 10:08 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारत की दिग्गज धाविका दुती चंद ने शनिवार को कहा है कि उन्हें टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी करने में परेशानी आ रही है। दुती ने यह बात राष्ट्रीय राजधानी में इकरामा स्पोटर्स लिटरेटर फेस्टिवल में अपनी किताब ‘फ्रॉम द हर्ट’ पर चर्चा के दौरान कही। यह इस लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण हैं। दो दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल के पहले दिन दुती की किताब के अलावा भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर की किताबों पर भी सत्र आयोजित किए गए।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाली धाविका दुती ने कहा, “महिला खिलाड़ियों से ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं मिलने के कारण मुझे भुवनेश्वर में पुरुष खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करनी पड़ रही है। साथ ही मुझे टोक्यो ओलम्पिक-2020 की तैयारी के लिए सही समर्थन भी नहीं मिल रहा है।”दुती ने इस सत्र में अपने समलैंगिंक रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की।

दो दिवसीय इस समारोह के दूसरे दिन भी खेल और खेल हस्तियों से जुड़ी किताबों का विमोचन और चर्चा की जाएगी। फेस्टिवल के पहले दिन का पहला सत्र लक्ष्मण की आत्मकथा ‘281 बियोंड’ पर था जिसमें इस किताब के सह-लेखक और वरिष्ठ पत्रकार आरए. कौशिक और लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने चर्चा में हिस्सा लिया।

इनके अलावा मोंटी पनेसर की आत्मकथा ‘द फुल मोंटी’ पर भी सत्र आयोजित किया गया। मोंटी ने अपनी किताब में अपने क्रिकेट करियर के अलावा जीवन में सामने आई मानसिक बिमारी का भी जिक्र किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे नडाल, जोकोविक और फेडरर
Next Article शाहिद कपूर ने चंडीगढ़ में शुरु की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग-फ्री मुंबई के संदेशों के साथ भारत जैन महामंडल का “वंदे जैनम” यूथ कॉन्सर्ट का आयोजन 22 अगस्त को
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026
UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया स्पष्टीकरण
national
August 8, 2026
मोदी सरकार 2023 में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल लागू करेः राहुल गांधी
national
August 8, 2026
नाम के बीच ‘सिंह’ क्यों? पिता का नाम है या सिर्फ कॉलम भरने की मजबूरी?
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?