सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी, देश में आए 78.6 अरब अमेरिकी डॉलर: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

दुनिया में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी, देश में आए 78.6 अरब अमेरिकी डॉलर: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

Last updated: November 29, 2019 9:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

संयुक्त राष्ट्र:भारत विश्व में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश बना हुआ है जिसके विभिन्न देशों में 1.75 करोड़ प्रवासी हैं। देश को विदेशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा भेजी गयी सबसे अधिक 78.6 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त हुई। यह बात संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी ने कही है।

‘द इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ (आईओएम) ने अपनी रिपोर्ट ‘ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 में कहा कि 2019 में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या अब 27 करोड़ होने का अनुमान है और प्रवासियों के लिए शीर्ष स्थल अमेरिका बना हुआ है जहां करीब 5.1 करोड़ प्रवासी हैं। आईओएम ने अपनी नवीनतम वैश्विक रिपोर्ट में कहा कि समग्र आंकड़ा विश्व की जनसंख्या का बहुत छोटे से हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, यद्यपि यह दो वर्ष पहले प्रकाशित हुई उसकी पिछली रिपोर्ट के मुकाबले इसमें 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

आईओएम ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 में कहा गया, ”यह आंकड़ा विश्व की जनसंख्या का बहुत छोटा सा हिस्सा (3.5 प्रतिशत) है। इसका यह अर्थ है कि वैश्विक आधार पर बहुत अधिक संख्या (96.5 प्रतिशत) में लोगों के उसी देश में रहने का अनुमान है जहां उनका जन्म हुआ है।” संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अनुसार सभी अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों में से आधे से अधिक (14.1 करोड़) यूरोप और उत्तर अमेरिका में रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार 52 प्रतिशत पुरुष हैं और सभी प्रवासियों में से करीब दो तिहायी को काम की तलाश है, यह संख्या 16.4 करोड़ बैठती है।

भारत विश्व में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश बना हुआ है। देश के सबसे अधिक संख्या (1.75 करोड़) में प्रवासी विदेशों में कार्यरत हैं। इसके बाद मेक्सिको का नम्बर आता है जहां के 1.18 करोड़ लोग और चीन के 1.07 करोड़ प्रवासी अन्य देशों में हैं। शीर्ष स्थल देश अमेरिका बना हुआ है जहां 5.07 करोड़ अंतरराष्ट्रीय प्रवासी रहते हैं।

इसमें यह भी कहा गया कि 2018 में अंतरराष्ट्रीय धन प्रेषण भी बढ़कर 689 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। तीन शीर्ष धन प्रेषण प्राप्त करने वालों में भारत (78.6 अरब अमेरिकी डॉलर), चीन (67.4 अरब अमेरिकी डॉलर) और मेक्सिको (35.7 अरब अमेरिकी डॉलर) हैं। अमेरिका शीर्ष धन प्रेषित करने वाला देश हैं जहां से 68.0 अरब अमेरिकी डॉलर भेजे जाते हैं। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (44.4 अरब अमेरिकी डॉलर) और सऊदी अरब (36.1 अरब अमेरिकी डॉलर) है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिका ने अफगान-तालिबान के साथ फिर से शुरू की बातचीत
Next Article पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के नाम पर धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को किया जाता है प्रताड़ित: भारत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?