By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया की शीर्ष महिला तेज गेंदबाज बनीं झूलन गोस्वामी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दुनिया की शीर्ष महिला तेज गेंदबाज बनीं झूलन गोस्वामी

Last updated: March 4, 2019 5:28 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दुबई:इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न श्रृंखला में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। फरवरी 2017 में भी शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली 36 साल की झूलन ने श्रृंखला में 8 विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम को 8 टीमों की चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। मेजबान न्यूजीलैंड और शीर्ष चार टीमें 2021 महिला विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।
वनडे में दुनिया की शीर्ष तेज गेंदबाज हैं झूलन गोस्वामी   
नवीनतम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुई श्रृंखला के नतीजों को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर 3-0 की जीत के साथ विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टीम 12 मैचों में 22 अंक के साथ शीर्ष पर है। भारत 15 मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड के 15 मैचों में 14 अंक हैं। गत विश्व चैंपियन इंग्लैंड 12 मैचों में 12 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के बाद पांचवें स्थान पर है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 218 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज झूलन शीर्ष रैंकिंग पर सबसे अधिक समय तक रहने के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गई हैं।
झूलन 1873 दिनों तक दुनिया की नंबर एक गेंदबाज रही हैं। उनसे अधिक ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक ही शीर्ष स्थान पर रही हैं। कैथरीन 2113 दिनों तक शीर्ष पर रहीं। झूलन की तेज गेंदबाजी जोड़ीदार शिखा पांडेय को भी 12 स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट चटकाए। नौ साल में यह पहली बार हुआ है जब भारत की दो गेंदबाज शीर्ष पांच में शामिल हैं। इससे पहले 2010 में झूलन और रूमेली धर शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रही थीं। मौजूदा आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 837 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 797 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इससे पहले 2012 में भी भारत के ही खिलाड़ी एक साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर थे। तब मिताली राज और झूलन शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहे थे। इंग्लैंड की नताली सिवर भी भारत के खिलाफ श्रृंखला में 130 रन बनाने के बाद 10 स्थान के फायद से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत-इंग्लैंड श्रृंखला में उनसे अधिक रन सिर्फ भारत की स्मृति (153 रन) ने भी बनाए थे। इंग्लैंड की ही डैनी वाट भी सात स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 34वें स्थान पर पहुंच गई हैं।  इसके अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में जिन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है उनमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली (एक स्थान के फायदे से 15वें) और रेशेल हेन्स (सात स्थान के फायदे से 21वें) के अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन (दो स्थान के फायदे से 10वें) और केट पर्किन्स (छह स्थान के फायदे से 31वें) भी शामिल हैं।
गेंदबाजों में जेसी जोनासन (दो स्थान के फायदे से दूसरे) और इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन (चार स्थान के फायदे से 20वें) आगे बढ़ने में सफल रही है। ऑलराउंडरों की सूची में नताली दो स्थान के फायदे से पांचवें जबकि सोफी तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ 16 मार्च से शुरू हो रही श्रृंखला में इंग्लैंड 3-0 से क्लीनस्वीप करके भारत को पीछे छोड़ सकता है। श्रीलंका की टीम 12 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंतिम स्थान पर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 41 रनों से हराया
Next Article ईरान की चेतावनी, पाकिस्‍तान में आतंकी समूहों पर कर सकते हैं ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में त्री दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
social
July 29, 2026
विलेपार्ले में चोमासी चौदस एवं तेरापंथ स्थापना दिवस का सुंदर आयोजन
social
July 29, 2026
विलेपार्ले गोयल भवन में भिक्षु त्रिशताब्दी जन्म वर्ष की सम्पन्नता के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
July 29, 2026
“सिर्फ स्क्रीन पर दिखना नहीं, असर छोड़ने वाले किरदार निभाना चाहती हूं” : बरखा सिंह
entertainment
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?