‘ड्रैगन’ यकीनन आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी ताकतों-‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ ला रही है। बड़े पैमाने पर बनाई जा रही यह फिल्म एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करती है और बड़े पर्दे पर लार्जर-देन-लाइफ एंटरटेनमेंट की परिभाषा को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है।
19 मई को रात 11:52 बजे रिलीज हुई इसकी पहली झलक (First Glimpse) ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसने दर्शकों को एक ऐसी विशाल और अनोखी दुनिया से रूबरू कराया है जो पहले कभी नहीं देखी गई। एक तरफ जहाँ इस वीडियो को फैंस का छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज अपना जन्मदिन मना रहे एनटीआर ने डायरेक्टर प्रशांत नील को गले लगाया, और दोनों का यह क्यूट पल सच में दिल छू लेने वाला है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एनटीआर और प्रशांत नील के इस जादू की झप्पी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है –
“और फिर, गले लगना… , #DRAGON”, https://x.com/i/status/2056822987928805704
घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और फैंस इसके हर एक अपडेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इंडस्ट्री के दो इतने दमदार और पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि ‘ड्रैगन’ सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना चुकी है। दर्शक बड़े पर्दे पर इस मेगा कोलैबोरेशन के धमाके को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ड्रैगन’ में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ (Mythri Movie Makers) और ‘एनटीआर आर्ट्स’ (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।
ड्रैगन के फर्स्ट ग्लिम्प्स ने मचाई धूम, NTR और प्रशांत नील का इमोशनल हग हुआ वायरल!

