डोंबिवली। डोंबिवली तेरापंथ भवन में “नव रंग, नई उमंग” का भव्य कार्यक्रम शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के सान्निध्य में हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित हुआ। नये साल की प्रथम किरण ने सबका अभिनंदन किया। शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने उपसर्ग हर स्तोत्र, गौतम स्तुति, इत्यादि मंत्रों से वातावरण को विशुद्ध बनाया। मंगल-पाठ से जन-जन की भीतर की चेतना को आलोकित किया। साध्वी श्री शकुन्तलाकुमारी जी, संचितयशाजी, जागृतप्रभाजी, रक्षितयशा जी ने “आज नया साल है” गीत का संगान किया।
शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा- आपने जनवरी में नया साल मनाया, अप्रैल में फिर नए साल के गीत गाए, दिवाली तो है ही नए साल का शुभारंभ। आपने कहा- आज नव वर्ष के रथ पर आरूढ़ होकर अपने घर में प्रवेश करना है। प्राणी मात्र के साथ मैत्री का संबंध स्थापित कर आत्म दर्शन करना है। परिवार में शांति व मन को संतुलित रखने के लिए “ॐ शांतिनाथाय नमः” व बुद्धि को बढ़ाने के लिए “ॐ सुमतिनाथाय नमः” का जप प्रतिदिन अवश्य करे।
दोपहर में महिला मंडल का अभिनव कार्यक्रम हुआ। मंगलगीत का संगान करिश्मा कोठारी, अनिता बड़ाला, संध्या माधरेचा ने किया। महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी ने स्वागत भाषण दिया। टीपुड़ी नो रंगीलो परेश, मोटू और पतलू की जोड़ी बनकर आये भावना मादरेचा एवम प्रज्ञा कच्छारा ने सबका संचालन के द्वारा मनोरंजन किया। कॉमेडी एक्ट भी हमारी बहनों द्वारा किये गए जिसमे दीपाली कच्छारा, नूतन बाफना, सीमा कोठारी, किरण कोठारी, करिश्मा कोठारी, मीरा धाक्कड़, सुशीलाजी धाक्कड़, सुशीलाजी ढ़ीलीवाल,सरोजजी सिंघवी, सीमाजी इंटोदिया, विद्याजी सिंघवी, सुधाजी सियाल, कन्या मंडल मैं रिंपल सिंघवी, आशी सिंघवी, किंजल डांगी, हिनल बाफना, गरिमा कोठारी, सेजल कोठारी ने भी इस नव वर्ष पर बहुत रोचक प्रस्तुती दी। रिंकू मादरेचा एवम नेना कच्छारा ने सबको गेम्स खेलाए।
जो सबसे अच्छा सज धज कर आये उनमे से 1st मंजूजी कच्छारा, 2nd ममताजी बड़ाला 3rd कविताजी कोठारी को प्राइज दिया गया। 3 लकी ड्रा भी निकाले गए। १८० बहनों की शानदार उपस्थिति से कार्यक्रम को संचालित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती पुष्पादेवी पुखराजजी इंटोदिया रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका रीना हिंगड ने किया।

डोंबिवली में नव रंग : नई उमंग – शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी

