डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में डोंबीवली महिला मंडल ने मुंबई स्तरीय नववधू स्नेह मिलन नवपल्लव-नये बीज नई पौध का कार्यक्रम शासन श्री साध्वी सोमलताजी एवं साध्वी वृंद की पावन प्रेरणा से डोंबीवली के हेरिटेज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभ शुरूआत उपासिका बहनों द्वारा महामंत्रोच्चार से हुआ। मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला द्वारा नव पल्लव कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। मंगलाचरण प्रेरणा गीत सभी नववधु बहनों ने किया। डोंबीवली महिला मंडल संयोजिका सरोज सिघंवी ने सभी अतिथिगण पदाधिकारीगण सभी संयोजिका बहने एवं प्रायोजक,सहयोगी का स्वागत अभिनंदन किया।
शासनश्री साध्वी सोमलताजी के द्वारा रचित स्वागत गीतिका का महिला मंडल बहनों द्वारा शानदार प्रस्तुति हुई। शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी ने नववधू को संदेश देते हुए कहा नववधु अपने जीवन में नया रंग नई उमंग नई तरंग भरने के लिए चेहरे पर हर पल मुस्कराहट रखें वाणी में मधुरता और व्यहवार में कोमलता रखे। अपने परिवेश को सहज रखे। आपने यह भी कहा अपने दोनों परिवारों की कीर्ती पताका फहराने वाली बहू बनने के लिए आप कुछ समय के लिए स्कूल कॉलेज और विदेशों से प्राप्त कागज़ी डिग्री को लॉक करके रखें और अपने घर के रीति रिवाज़ एवं कर्तव्य धर्म आदि की डिग्री प्राप्त करने के लिए सजग रहे ताकि आपका जीवन खुशियों से महकता रहे।
मुख्य प्रायोजक श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती मोहन देवी भेरूलालजी श्रीमती विमला देवी सुंदरलालजी पायल विकासजी नम्रताधीरजजी एवं सहयोगी के रूप में लीला भगवती जी पटवारी, सुधा कैलाशजी सियाल, कमला सम्पत्तजी चंडालीया, सुमित्रा सुरेशजी सिंघवी, आशा अशोकजी डागलिया, निर्मला रमेशजी सोनी रेखा लोकेशजी मेहता, दिलख़ुश गजेंद्र जी बड़ाला,संगीता मोतीलालजी सिंघवी सभी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बड़ाला ने कहा “सीख ले अगर रिश्तों में ABCD तो ख़ुशहाल रहेगी हर पीढ़ी”कनेक्शन विथ न्यू जनरेशन के बारे में छोटे छोटे टिप्स के द्वारा सभी नववधू को प्रेरणा दी एवं डोंबीवली महिला मंडल की जागरुकता व हर कार्य की सराहना की। भारी बारिश में भी दूर दूर से बहनों का पधारना ये डोंबीवली महिला मंडल का प्यार और अपनत्व है जो सभी को खींच लाया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ सभी नववधु का स्वागत कन्या मंडल की शानदार प्रस्तुति के साथ किया। निर्णायक के रूप में श्रीमती सीमाजी गंगवाल भारत जैन महामंडल की महामंत्री,श्रीमती पल्लवीजी शाह प्रिंसिपल एवं श्रीमती मनीषा जी कोठारी फ़ैशन डिज़ाइनर एवं श्रीमती रेखा कच्छारा सभी के निर्णयानुसार नववधु का 1stराउंड फ़ैशन शॉ व 2ndराउंड सरप्राइज़ एवं 3rd राउंड में 2016-17 2017-18,2018-19 की बेस्ट तीन तीन नववधु सें हर वर्ष की नवपल्लव विनर, नवपल्लव 1stरनर अप, नवपल्लव 2nd रनर अप को सम्मानित किया गया। गरिमामयी उपस्थिती अभातेममं से भाग्यश्री कच्छारा निर्मलाजी चंडालिया मुंबई मंत्री श्वेताजी सुराणा सहमंत्री स्वीटीजी लोढ़ा की रही।
नव पल्लव कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती लीलाजी पटवारी श्रीमती सुधाजी सियाल एवं संपूर्ण कार्यकारिणी विशेष सहयोगी मार्गदर्शिका नवयुवती बहनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुधा जी सियाल एवं द्वितीय चरण का संचालन श्रीमती दिपाली कच्छारा एवं श्रीमतीकोमल इटोदिया ने किया।
डोंबिवली में मुंबई स्तरीय नववधू स्नेह मिलन ‘नवपल्लव-नये बीज नई पौध’ कार्यक्रम का आयोजन

