सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘डोनाल्ड ट्रंप ने सूचना साझा कर हमें खतरे में डाला’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

‘डोनाल्ड ट्रंप ने सूचना साझा कर हमें खतरे में डाला’

Last updated: January 20, 2019 8:57 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सियासी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। संसद के निचले सदन में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ट्रंप प्रशासन पर उनकी निजी यात्रा की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया, उनका दावा है कि इससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया और उन्हें युद्धग्रस्त अफगानिस्तान का दौरा रद्द करना पड़ा। पेलोसी ने ट्रंप पर अमेरिकियों की जान को खतरे में डालने का भी आरोप लगाया।

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेलोसी की ब्रसेल्स और युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की विदेश यात्रा को टाल दिया था। यात्रा ऐसे समय में टाली गई, जब पेलोसी ने ट्रंप को 29 जनवरी को उनके वार्षिक यूनियन संबोधन का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करने का सुझाव दिया था। स्पीकर ने चार सप्ताह से अधिक समय से सरकार के कामकाज के आंशिक रूप से बंद होने के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए ट्रंप को यह सुझाव दिया था। पेलोसी ने आरोप लगाया कि दुनिया को उनकी अफगानिस्तान यात्रा की जानकारी देकर ट्रंप ने अमेरिकियों के जीवन को खतरे में डाल दिया। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण व्यक्ति, उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल या किसी स्तर के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति के संबंध में जानकारी का खुलासा कर आपने खतरा बढ़ा दिया है, और यह तो उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल था।

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने जा रहे थे: पेलोसी

पेलोसी ने कहा कि गुरुवार को करीब दोपहर दो बजे वह और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य एक बस में सवार होकर अफगानिस्तान जाने वाले सैन्य विमान में सवार होने के लिए एंड्रयूज संयुक्त एयर बेस जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘बस में जो सदस्य मौजूद थे, वे लोग और मैं सवा दो बजे एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने वाले थे। हम अफगानिस्तान जाकर वहां अपने सैनिकों से मिलने, उन्हें उनकी सेवाओं, उनके बलिदान और उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देने, अफगान नेतृत्व, उनकी सेना की ताकत, उनके लोगों का मनोबल देखने जा रहे थे।’ पेलोसी ने आरोप लगाया, ‘यह शासन के बारे में है, यह सुरक्षा के बारे में है, यह देश में नागरिक मामलों के बारे में है क्योंकि हम अपनी नीति, अफगानिस्तान में हमारे कार्यों के बारे में अपने निर्णय लेते हैं।’ उन्होंने कहा कि सदस्य बस में थे और मैं उनके पास पहुंचने ही वाली थी जब राष्ट्रपति ने दौरा रद्द किया।

ट्रंप ने क्या कहा था

ट्रंप ने पेलोसी को लिखे पत्र में कहा था,‘आपको सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि सरकार का कामकाज बंद होने के कारण आपकी ब्रसेल्स, मिस्र और अफगानिस्तान की यात्रा टाल दी गई है। जब बंद खत्म हो जाएगा तब हम इस सात दिवसीय यात्रा का कार्यक्रम फिर से तैयार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘यदि आप निजी विमान से जाना चाहती हैं तो निश्चित तौर पर यह आपका विशेषाधिकार होगा।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पगड़ी पर नीति बदलने के लिए अमेरिका को बाध्य करने वाला सिख सम्मानित
Next Article 29 साल पहले शुरू हुआ था कश्मीरी पंडितों का ‘वनवास’, भूल नहीं पाते हैं आज का दिन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?