By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने बताई भारत दौरे की अहमियत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

डोनाल्ड ट्रंप ने बताई भारत दौरे की अहमियत

Last updated: April 30, 2020 10:06 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फरवरी में हुए उनके भारत के पहले आधिकारिक दौरे ने दोनों देशों के साझे हितों और समान उद्देश्यों वाली व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रतिबद्धता की एक बार फिर पुष्टि की। एशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर्स हैरिटेज मंथ, 2020 के मौके पर जारी एक घोषणा में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों से जारी रिश्तों की मजबूती के लिये प्रतिबद्ध है।

ट्रंप ने बुधवार (29 अप्रैल) को कहा, “पिछले साल, मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ह्यूसटन, टेक्सास में एक कार्यक्रम में उनके बगल में खड़ा होकर गौरवान्वित था और इस साल के शुरु में मैंने भारत का अपना पहला आधिकारिक दौरा किया जो हमारे राष्ट्र की दुनिया के सबसे बड़े और सर्वाधिक विविधता वाले देश के साथ स्थायी मित्रता को प्रदर्शित करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में अपने संयुक्त संबोधन के संदर्भ में ट्रंप ने कहा, “इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान मुझे 1,10,000 भारतीय नागरिकों के सामने दोनों देशों के बीच रिश्तों के महत्व के बारे में बोलने का सम्मान मिला।” ट्रंप ने कहा, “इस दौरे ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की कि भारत और अमेरिका साझे हितों और समान उद्देश्यों के आधार पर समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी में भारत का अपना पहला दौरा किया था। ट्रंप ने कहा कि ‘एशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर हैरिटेज मंथ के दौरान देश अमेरिकी संस्कृति पर इस समुदाय द्वारा छोड़ी गई अमिट छाप का उत्सव मनाता है और जिस तरह से वे राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करते हैं उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सशस्त्र बलों में काम कर चुके और अभी काम कर रहे लोगों तथा समुदाय की सेवा कर रहे लोगों के प्रति कृतज्ञ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार, पंजाब सहित 4 राज्यों ने की मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग
Next Article मौत का तांडव कर रहे कोरोना वायरस से बच्चों में फैल रही एक अजीब दुर्लभ बीमारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी नुसरत भरुचा
entertainment
August 3, 2026
तेरापंथ किशोर मंडल (नेरुल) द्वारा ‘TKM लेगेसी रियूनियन’ एवं ‘किशोर दिवस’ का भव्य आयोजन
social
August 3, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के नए कार्यालय में ‘कॉफी विद जीतो 6.0’ का सफल आयोजन, नेटवर्किंग और संगठन विस्तार पर रहा विशेष जोर
social
August 3, 2026
छह द्रव्य से युक्त है यह लोक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?