By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोकलाम विवाद में चीन को हद बताने वाले ले. जनरल नरवाणे अगले सेना प्रमुख होंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

डोकलाम विवाद में चीन को हद बताने वाले ले. जनरल नरवाणे अगले सेना प्रमुख होंगे

Last updated: December 17, 2019 10:45 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे। यह जानकारी सोमवार को न्यूज एजेंसी ने दी। 1 सितंबर 2019 को लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ने भारतीय सेना के उप-थलसेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। इसके बाद 28वें सेना प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे पदभार ग्रहण करेंगे।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सुबह एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें भारतीय जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

ले. जनरल (रि) कुलकर्णी ने नरवाणे के बारे में बताया
वे जनरल रावत के बाद सबसे सीनियर अफसरों में से एक हैं। जनरल नरवणे ईमानदार और धीर-गंभीर अफसर हैं। नरवणे ही वे आर्मी कमांडर हैं, जिन्होंने डोकलाम संकट के समय चीन को उसकी हद बताई थी। वे अपनी त्वरित निर्णय क्षमता और कोई भी फैसला लेने से पहले अपने साथियों को सुनने की जबर्दस्त योग्यता के लिए पहचाने जाते हैं।

जब वे असम राइफल्स में इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्थ) थे, उस वक्त मुझे उनका साथ मिला। वे सिर्फ प्रासंगिक मामलों पर फोकस करते हैं और अप्रासंगिक मामलों से विचलित नहीं होते।
मैंने उनसे सेना के आधुनिकीकरण को लेकर बात की थी, तब उन्होंने पुरजोर तरीके से हिमायत की थी कि हमें स्वदेशीकरण करना चाहिए। चूंकि हमारे पास तकनीक है, सुव्यवस्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां हैं और निजी क्षेत्र की क्षमताएं हैं, इसलिए हमें कोई आयात नहीं करना चाहिए। हमें न सिर्फ आत्मनिर्भर होना चाहिए, बल्कि निर्यात भी करना चाहिए।

नरवणे मृदुभाषी हैं। वे जो चाहते हैं, उसे करने में अपनी पूरी योग्यता झोंकते देखा है। वे सिर्फ पेशेवर हैं और इसमें उनकी स्कूल टीचर पत्नी उतना ही सहयोग करती हैं।
(ले. जनरल (रिटायर्ड) संजय कुलकर्णी सियाचिन जाने वाले पहले सैन्य अफसर हैं)

सिख लाइट इफेंट्री रेजीमेंट से कमीशन

  • 37 साल की सेवा में नरवणे जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनात रह चुके हैं।
  • नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी के छात्र रहे हैं।
  • सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत हो चुके हैं।
  • कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फैन्टियर ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं।

आर्मी चीफ को चुनने में वरिष्ठता का भी बड़ा रोल
भारत सरकार आर्मी चीफ की नियुक्ति करती है। नियुक्ति के वक्त सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दूसरी आवश्यकताओं पर भी विचार किया जाता है। वरिष्ठता भी इसमें बड़ा रोल प्ले करती है। नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय कैबिनेट की ‘अपॉइंमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट’ (ACC) करती है। इस कमेटी में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री शामिल होते हैं। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का कार्यकाल 3 साल या 62 वर्ष की उम्र तक होता है। इन दोनों में से जो भी पहले पूरा होता है, उसी समय सेवाएं समाप्त होती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता कानून:जामिया हिंसा को लेकर 10 गिरफ्तार, इनमें छात्र नहीं; असम के डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में 14 घंटे की छूट
Next Article नागरिकता कानून पर बोलीं मायावती- सरकार यह असंवैधानिक कानून वापस ले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा, नीट आंदोलन मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार
national
August 12, 2026
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान
social
August 12, 2026
आलोचना से होती है ऋजुता की प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?