मुंबई। विश्व नवकर महामंत्र, ONE WORLD , ONE CHANT TOGETHER FOR PEACE (JITO) कार्यक्रम तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी कि सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी ठाणा-३ जी के मंगल सान्निध्य दिनांक 9 अप्रैल प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक आचार्य तुलसी सभागृह,महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में विषेश नमस्कार महामंत्र का संज्ञान किया गया। साध्वी श्री जी ने महंती कृपा करते हुए नमस्कार महामंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुरेश डागलिया जी ने नवकर मंत्र कितना उपयोगी है हमारे दैनिक जीवन मैं और हुए पधारे सभी सदस्यों का स्वागत किया। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया जी ने कहा पूरा विश्व आज नवकर मंत्र जप के इस पावन पर्व से जुड़ा है ।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन से अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, सुरेश मेहता, दक्षिण मुंबई सभा से मंत्री दिनेश धाकड़ , उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, युवक परिषद से सहमंत्री उत्सव धाकड़, संगठन मंत्री मिखिल डागलिया, महिला मंडल से अध्यक्षा लतिका डागलिया, निवर्तमान अध्यक्षा वनिता धाकड़ आदि श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई द्वारा किया गया।
दक्षिण मुंबई में विश्व नवकार महामंत्र कार्यक्रम का भव्य आयोजन

