मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में तिरंगा लहरा कर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस मनाया गया साध्वी पंकज श्री ने विद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रिंसिपल अध्यापक गण को संबोधित करते हुए का 15 अगस्त 1947 का सूर्य नई प्रभात लेकर उदित हुआ ।भारत माता के माथे पर आजादी का तिलक किया। नुतन रोशनी को पाकर भारत का बच्चा-बच्चा चहकने लगा । अहिंसा के पुजारी गांधीजी एवं कुर्बानी के तखत पर चढ़े सरदार भगत सिंह जी इस देश को आजादी का चोला पहना गए।
साध्वी पंकज श्री जी ने आगे कहा गांधी जी से पूछा गया आपका देश कब तक स्वतंत्रता की सांस लेता रहेगा गांधी जी ने कहा जब तक मेरे देश के नागरिक नैतिक में चरित्रवान रहेंगे तब तक मेरे देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता ।
शासन श्री साध्वी कैलाशवति जी के सानिध्य में” रक्षाबंधन के पर्व पर साध्वी पंकज श्री जी, साध्वी ललिता श्री जी ,साध्वी शारदा प्रभाजी, साध्वी सम्यकत्व यशा जी ने एक सुंदर गीतिका प्रस्तुत की रक्षाबंधन का यह पर्व प्रेम धागों से पवित्र सुगंध की सुरभि से भारत की धरा पर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है आज बहन भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर जीवन भर जीवन की रक्षा का वचन लेती है। रक्षा का प्रतीक है” रक्षाबंधन” जैन दर्शन एवं वैदिक परंपराओं मैं समान रूप से रक्षाबंधन का इतिहास मिलता है जरूरत है आज के दिन मन-मुटाव को भुलाकर समन्वय व सौहार्द के साथ सब लोग एक दूसरे के प्रेम की राखी बांधे ।
आठ कर्म रूपी जंजीरों से जकड़ी आत्मा को स्वतंत्र करने के लिए त्याग की राखी बांधकर जन्म मरण की श्रंखला से आजादी प्राप्त करें। इस सुनहरे मौके आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल जी डागलिया, चेयरमैन एस .के. जैन ,उपाध्यक्ष गणपत डागलिया ,ज्योति जी प्रिंसिपल ,इंदरमल धाकड़ ,मीठा लाल सिसोदिया, प्रकाश सिसोदिया ,सुखलाल सियाल, सुरेश मेहता, मंत्री सुमेरमल सुराणा, मुंबई सभा प्रचार मंत्री नितेश धाकड़ एवं भंवर लाल डागलिया मांगीलाल बैद आदि उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने वाले अध्यक्ष श्री मान मदन जी तातेड़ रहै । ते.यु.परिषद के अध्यक्ष पवन बोलिया,अशोक धींग,देवेंद्र डागलिया,राकेश राठौड़,भूपेश डागलिया,उत्सव धाकड़ ने त्याग की राखी लेकर साध्वी श्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
दक्षिण मुंबई में “स्वतंत्रता दिवस” एवं रक्षा बंधन का आयोजन

