मुंबई। दक्षिण मुंबई कालबादेवी में चातुर्मास हेतु विराजित शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी ठाणा 5 का आज पावस की परिसंपन्नता पर मंगल भावना समारोह का आयोजन रखा गया। महिलाओं के द्वारा सुमंगलाचरण किया गया। शासन श्री कैलाशवती जी ने कहां- 3 वस्तुएं हर व्यक्ति के पास रहनी चाहिए जिससे जीवन को सुरभिमान बनाया जा सके। साध्वी जी ने कहा जिसके पास सुई होती है वह सबको जोड़ लेता है और बालों की तरह मुलायम विनम्र रहकर विकास कर सकता है और मोमबत्ती की तरह जलकर सबको रोशनी दी जा सकती है। इस पावस से ये तीन रत्न ग्रहण करें।
साध्वी पंकजश्रीजी ने सफलतम चातुर्मास की परिसंपन्नता पर कहा यहां के श्रावक श्रद्धा ,सेवा ,समर्पण धनी है। हर दृष्टि से यहां हमारा प्रवास सुखद रहा है। सभी भाई-बहन याद रखें जो आपको सुनाया गया और आपने ग्रहण किया वह रात दिन बढ़ता रहे अध्यात्म के रास्ते पर सदैव बढ़ते रहे। सघ- संघपति के प्रति समर्पण भाव रखते हुए विनय भाव के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचे। साध्वी ललिताश्रीजी, साध्वी पंकजश्रीजी ,साध्वी शारदा प्रभा एवं साध्वी सम्यकत्वयशा जी ने “कालबादेवी प्रतिक्रमण” का सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस प्रतिक्रमण ने सभी भाई बहनों को भावविभोर कर दिया। क्षेत्री प्रभारी पुष्पा कच्छारा ,अध्यक्ष ते यु प पवन बोलिया, संयोजिका सुमन कावड़िया, कमला वागरेचा ,भावना वागरेचा ,उर्मिला कच्छारा संयोजिका, श्वेता सुराणा मनोजजी झाबक, राहुल मेहता मंत्री ,शर्मिला धाकड़, महिला मंडल, रतनलाल जैन दिल्ली, फाउंडेशन मंत्री सुमेरमल सुराणा ,ते यु प परिषद गीतिका, फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने मंगल भावना प्रेषित किया।
अपने -अपने भावों की प्रस्तुति देते हुए कहा कालबादेवी के लिए शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी का चातुर्मास सफल-सफलतम रहा। इस धर्म ज्योति की ज्योत ने सबके भीतर शांति व संतोष एवं सेवा- संगठन सौहार्द प्रेम की भावना पैदा की है ।बहुत से परिवारो के लिए वरदान सिद्ध चातुर्मास रहा। श्रद्धालु भाई बहनों ने सुंदर-सुंदर रागों में भगवान महावीर का जीवन एवं असंख्य भवो का वर्णन एवं आरो का विशेष वर्णन प्रथम बार सुनने को मिला। आभार ज्ञापन तेयुप के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ तथा संचालन दिनेश धाकड़ ने किया। यह जानकारी नितेश धाकड़ ने दी।
दक्षिण मुंबई में साध्वी श्री कैलाशवतीजी ठाणा 5 का मंगल भावना समारोह संपन्न

