मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन कर सरकार बनाने की संभावना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से एनसीपी चीफ शराद पवार की मुलाकात के बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सरकार नहीं बना पा रही है तो किसी अन्य दलों की सरकार बनाने ती जिम्मेदारी बनती है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर संजय राउत ने कहा कि सारी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं, कल दोपहर तक सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 5-6 दिन में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिसंबर से पहले महाराष्ट्र में लोकप्रिय और मजबूत सरकार बन जाएगी। प्रक्रिया जारी है।
इसके पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को खुद सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि यदि राकांपा और कांग्रेस को सरकार गठन पर कोई रख तय करना है तो पहले आपस में विचार-विमर्श करना होगा। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं- एके एंटोनी, अहमद पटेल, मल्लिकार्जन ख़़डगे तथा केसी वेणुगोपाल से महाराष्ट्र मामले में मंत्रणा की। बुधवार को कांग्रेस और राकांपा नेताओं की होने वाली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा होगी।
दिसंबर के पहले सप्ताह में बन जाएगी सरकारः राउत

