मुंबई। भारतीय जनता पार्टी व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ, दक्षिण मुंबई का उपाध्यक्ष दिनेश मेहता को बनाया गया है। काफी तेज तर्रार व मुखर व्यक्तित्व के धनी दिनेश मेहता अपने व्यवसाय के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते हैं। राजनीतिक मामला हो या सामाजिक हर जगह आगे रहते हैं। उनकी यह नियुक्ति दक्षिण मुंबई व्यापार उद्योग सेल द्वारा की गई है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी द्वारा दिनेश मेहता को यह जिम्मेदारी उनकी तेज तर्राऱ व मुखर छवि की वजह से दी गई। उन्हें इस अशय का नियुक्ति पत्र भारतीय जनता पार्टी व्यापार उद्योग प्रकोष्ठ, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष कांतिलाल मेहता ने कई वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में प्रदान की। श्री मेहता काफी समय से सामाजिक कार्यों से जुड़कर अपनी सेवाएं देते रहे हैं तथा राजनीति में भी उनकी गहरी रुचि है साथ ही पत्रकारिता में भी साकारात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। श्री मेहता हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। कई वर्षों तक मुंबई-सूरत साड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे, जैन संघ खिमेल के ट्रस्टी रहे, श्री वरकाणा जैन संघ व खिमेल गौशाला के भी ट्रस्टी हैं।
दिनेश मेहता भाजपा व्यापार उद्योग आघाड़ी के उपाध्यक्ष

