सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली विधानसभा में NPR पर चर्चा : अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाई अमित शाह की क्रोनोलॉजी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली विधानसभा में NPR पर चर्चा : अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाई अमित शाह की क्रोनोलॉजी

Last updated: March 13, 2020 10:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव पर बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि NPR और NRC के तहत जनता से अपनी नागरिकता साबित करने को कहा जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि 90% लोगों के पास ये साबित करने के लिए कोई सरकारी जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। क्या सबको डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा? ये डर सबको सता रहा है। केंद्र से मेरी अपील है की NPR और NRC को रोक दिया जाए।

20 जून 2019 को राष्ट्रपति जी ने साफ-साफ कहा था, “केंद्र सरकार ने तय किया है कि NRC पर अमल किया जाए’ 10 दिसंबर 2019 को संसद में गृहमंत्री ने कहा था कि हम इस पर बिल्कुल क्लीयर हैं कि NRC तो हो कर रहेगा।

सीएए-एनआरसी और एनपीआर एक दूसरे से जुड़े हैं : केजरीवाल

गृहमंत्री अमित शाह देश को एक क्रोनोलॉजी बताई थी- पहले CAA आएगा, फिर NPR आएगा और फिर NRC आएगा। ये तीनों कानून एक दूसरे से जुड़े हैं। देश के सारे लोगों की नागरिकता पर ये सवाल उठाएंगे।
केजरीवाल ने बताया कि कल गृहमंत्री ने कहा NPR में कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। उन्होंने ये नहीं कहा कि NRC में दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। इस गलतफहमी में मत रहना कि NRC नहीं होगा। NPR के बाद ये NRC करवाएंगे। राष्ट्रपति और गृहमंत्री ने स्पष्ट किया था कि NRC होकर रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में 70 विधायक हैं, लेकिन सिर्फ 9 विधायकों ने कहा है कि उनके पास जन्म प्रमाण पत्र हैं, इसलिए मैं एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करता हूं और इसे दिल्ली में लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एनपीआर और एनआरसी को वापस लेना चाहिए।

गोपाल राय ने एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

गौरतलब है कि ‘आप’ सरकार की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में शहर में कोरोनोवायरस की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। प्रस्ताव का सदन द्वारा पारित हो जाने की संभावना ज्यादा है क्योंकि विधानसभा में ‘आप’ के पास बहुमत है। ‘आप’ ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें हासिल की थीं।

सूत्रों के अनुसार, ‘आप’ सरकार चाहती है कि 2010 के प्रारूप के अनुसार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) संचालित किया जाए। ‘आप’ ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह एनपीआर के खिलाफ है। ‘आप’ का कहना है कि देश का ध्यान अर्थव्यवस्था और रोजगार पर होना चाहिए। पार्टी का विचार है कि गरीब लोगों के पास एनपीआर के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना के खिलाफ लड़ाई में PM मोदी को मिला पाकिस्तान छोड़ SAARC के सभी देशों का साथ
Next Article उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर समेत सात को 10 साल की सजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?