By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप को प्रचंड बहुमत, BJP को झटका, कांग्रेस का फिर सफाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप को प्रचंड बहुमत, BJP को झटका, कांग्रेस का फिर सफाया

Last updated: February 12, 2020 6:16 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:सीएए विरोधी प्रदर्शनों के बीच कड़े मुकाबले में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत हासिल करते हुए मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी को तगड़ा झटका दिया और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। नौकरशाह से नेता बने केजरीवाल (51) ने विकास एजेंडा पर चलते हुए 2015 में मिली एकतरफा जीत को करीब-करीब दोहराया और राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में प्रमुख नेता के तौर पर उभरे।
AAP ने पिछला प्रदर्शन दोहराया
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और द्रमुक के एम. के. स्टालिन समेत अन्य नेताओं ने केजरीवाल को बधाई दी। AAP ने 62 सीटों पर जीत हासिल की और उसकी वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही। बात अगर 2015 के विधानसभा चुनाव में मिले वोटों की करें तो AAP को 54.3 प्रतिशत, बीजेपी को 32.3% और कांग्रेस को 9.7% वोट मिले थे।
8 महीने पहले आम चुनाव जीतने वाली BJP की बुरी हार
आप की इस जोरदार जीत के 8 महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और सारी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। आप की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था और अपने 200 से ज्यादा सांसदों, कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा था।
यह जीत दिल्ली के हर परिवार की, पूरे देश की: केजरीवाल
राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली वालो आपने गजब कर दिया। आई लव यू।’ नई दिल्ली सीट से जीतने वाले केजरीवाल ने कहा, ‘यह उन सभी और हर परिवार की जीत है जिन्होंने मुझे अपना बेटा माना और इतना बड़ा जनादेश दिया। आज दिल्ली वालों ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया काम की राजनीति।’ बाद में, केजरीवाल अपने परिवार और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कनॉट प्लेस के पास प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा और आतिशी के साथ दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन भी जीत गए।
पीएम मोदी ने दी केजरीवाल को दी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
गैरबीजेपी दलों ने बताया नफरत की राजनीति की हार
विपक्ष के नेताओं ने आप की प्रचंड जीत को ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति की हार और समावेशी राजनीति की जीत बताते हुए देश में ‘बदलाव की बयार’ बताया। गैरबीजेपी दलों के नेताओं ने कहा कि परिणाम दिखाते हैं कि विकास के अजेंडे पर चुनाव जीता जा सकता है। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ आने का भी आह्वान किया गया। आप की बड़ी जीत पर बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने ‘घृणा और विभाजन की राजनीति’ को खारिज कर ‘सीएए तथा एनआरसी के खिलाफ’ जनादेश दिया है। बनर्जी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम पिछले 5 साल में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों का नतीजा है और बीजेपी को राष्ट्रीय राजधानी में ‘छात्रों तथा महिलाओं को प्रताड़ित करने का करारा जवाब’ मिला है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारने पर कप्तान कोहली बोले- हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग खराब थी, हम जीतने लायक नहीं थे
Next Article पाकिस्तान दौरे में करतारपुर साहिब जाएंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?