सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, एक घंटे से उड़ान सेवा बाधित; ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, एक घंटे से उड़ान सेवा बाधित; ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड

Last updated: December 25, 2018 9:51 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली में ठंड का सिलसिला आने वाले दिनों में भी यूं ही जारी रहेगा। यहां तक कि नववर्ष की शुरुआत भी ठिठुरन भरी ठंड से ही होगी। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, एक जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं 31 दिसंबर और एक जनवरी को कोहरा भी छा सकता है।
मंगलवार की सुबह भी बेहद सर्द मिली। अन्य दिनों की तुलना में कम लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। वहीं, दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है। वहीं, इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली एयर पोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
कोहरे का असर ट्रेनों के साथ उड़ानों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGAI)  कोहरे के चलते उड़ानें प्रभावित हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के  मुताबिक, कोहरे के चलते पिछले एक घंटे से उड़ानें स्थगित हैं।
सोमवार को दिल्ली के कई मौसम के स्टेशनों में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान कम दर्ज हुआ। सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान जाफरपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सफदरजंग स्टेशन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
24 दिसंबर भी छह सालों में सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग में साल 2011 के बाद फिर 2018 में 24 दिसंबर को सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।
24 दिसंबर को 2012 को अधिकतम तामपान 19 डिग्री तो  न्यूनतम तामपान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 2013 में 24 दिसंबर को अधिकतम 18 डिग्री तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
वर्ष 2014 में 24 दिसंबर को अधिकतम  16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह  2015 में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2016 में अधिकतम  25 डिग्री  तो न्यूनतम 8 डिग्री रहा। फिर  2017 में अधिक 25 डिग्री न्यूनतम  6 डिग्री और  2018 में 24 दिसंबर को ही    21.2 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था।
क्यों कम दर्ज हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आस पास के इलाकों में इन दिनों ठंडी हवा चल रही है। वहीं उतर भारत में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है। अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान की तरफ से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंडी हवा पहुंच रही है। इसके साथ नमी भी आ रही है। इन सब के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान कम दर्ज हुआ।
इस हफ्ते चल सकती है शीत लहर
स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली और आस पास के इलाकों में नए साल तक न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर चलने जैसे हालात बन सकते हैं। इसका असर दिल्ली में भी पड़ सकता है। 1 जनवरी 2019 तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत में दो हजार व पांच सौ के नकली नोट भेजने की फिराक में पाकिस्तान
Next Article भारत ने तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?