By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-NCR में बारिश, हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली-NCR में बारिश, हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार

Last updated: November 14, 2018 9:06 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से राहत के लिए लोगों को बारिश का ही सहारा था। मंगलवार रात दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को तसल्ली जरूर हुई है लेकिन हवा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ स्तर पर रही। दिल्ली की हवा में अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 289 दर्ज किया गया।
सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 335 रहा जो कि हवा का ‘बहुत खराब’ स्तर है। मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक में शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘सामान्य’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर दिल्ली एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है तो सड़कों से डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को हटा दिया जाए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया था कि मंगलवार को दिल्ली में बारिश की हल्की बौछार पड़ सकती है। हल्की बारिश से नमी पैदा होने की वजह से हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई थी। मंगलवार को दिल्ली का AQI 411 हो गया था जो ‘गंभीर’ स्थिति में आता है। हालांकि रात में हुई बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केंद्रीय मंत्री सत्यपाल का बड़ा बयान, ज्यादातर नेताओं को बताया ‘बीमार’
Next Article रोहित शर्मा को आराम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?