By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-NCR, देहरादून में हल्की बारिश की संभावना, पटना-रांची में खिलेगी धूप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

दिल्ली-NCR, देहरादून में हल्की बारिश की संभावना, पटना-रांची में खिलेगी धूप

Last updated: February 18, 2019 9:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:हल्की बारिश  और बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली की ठंड (Cold) में और इजाफा होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, रविवार को भी कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बना रहा। इसके अलावा यूपी के राजधानी लखनऊ में सुबह के समय कोहरा रहेगा। वहीं, पटना और रांची में दोपहर के समय धूप खिलने के आसार रहेंगे। वहीं, देहरादून में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। खासतौर पर मौसम विभाग के पालम निगरानी केंद्र में सुबह साढ़े 5 बजे दृश्यता का स्तर शून्य मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, दिन निकलने के साथ-साथ दृश्यता के स्तर में इजाफा हुआ। सुबह साढ़े 8 बजे तक दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक हो चुका था।

सफदरजंग केंद्र में सुबह साढ़े 5 बजे दृश्यता का स्तर 600 मीटर रहा। सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गति भी तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के लगभग रही। जबकि, साढ़े 11 बजे यह और तेज होकर 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब हो गई। बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह के समय चली तेज हवाओं के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 के अंक पर दर्ज किया गया है। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, शनिवार की तुलना में इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 के अंक पर रिकॉर्ड किया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए घाटी में सुरक्षा बलों का महाअभियान
Next Article दिल्ली के बड़े अस्पतालों में किडनी का काला कारोबार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?