By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली मेट्रो को पहली बार घाटे में चलाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली मेट्रो को पहली बार घाटे में चलाने की तैयारी

Last updated: May 29, 2020 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली में परिचालन के पहले दिन से मुनाफे में चलने वाली दिल्ली मेट्रो को कोरोना के चलते वित्तीय संकट से जूझना पड़ सकता है। इससे भविष्य में मेट्रो की दूसरी योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। मेट्रो को लोन चुकाने में भी मुश्किलें आ सकती हैं। मेट्रो सेवा फिर से शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र सरकार को मसौदा भेज चुकी है। केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। अगर मेट्रो का परिचालन जल्द शुरू नहीं हुआ तो वित्तीय संकट पैदा हो सकता है। प्रस्तुत है हिन्दुस्तान की रिपोर्ट…
रोजाना 10 करोड़ की आय प्रभावित
दिल्ली मेट्रो का परिचालन न होने से मेट्रो का 650 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व कम हुआ है। इससे मेट्रो की रोजाना लगभग दस करोड़ की आमदनी प्रभावित हुई है। 65 दिन से ज्यादा मेट्रो सेवा को बंद हुए हो गए है। दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो सेवा बंद है।
राजस्व कम रहने की उम्मीद 
मेट्रो के पिछले कुछ वर्षों के राजस्व में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में अभी तक मेट्रो का परिचालन बंद हैं, जिससे भविष्य में मेट्रो के वार्षिक राजस्व पर खासा असर देखने को मिल सकता है। मेट्रो को सबसे ज्यादा राजस्व मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से मिलता है।
300 ट्रेन रोज पांच हजार से अधिक फेरे लगाती है
दिल्ली मेट्रो के पास चार, छह और आठ कोच वाली 300 से अधिक ट्रेनें हैं, जो रोज अलग-अलग लाइन पर 5000 से अधिक फेरे लगाती है। यह दिल्ली एनसीआर के छह शहरों गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और दिल्ली को आपस में जोड़ती है।
जापानी कंपनी का लोन चुकाना पड़ता है
दिल्ली मेट्रो को जापानी की एक कंपनी को लोन की राशि भी चुकानी होती है। कंपनी को आखिरी किस्त 574 करोड़ रुपये की दी गई थी। अगर मेट्रो का परिचालन जल्द शुरू नहीं हुआ तो किस्त को लेकर भी संकट पैदा हो सकता है।
भरपाई के बारे में पता नहीं
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन के कारण जो 650 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है, उसकी भरपाई कितने समय में और कैसे होगी, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता मेट्रो का परिचालन कोरोना संकट में ठीक ढंग से करना है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जब ये सब सही तरीके से शुरू हो जाएगा, तब भरपाई की भी सोचेंगे।
85% तक राजस्व घटेगा
सोशल डिस्टेंसिग के चलते मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सीमित हो जाने से मेट्रो का परिचालन घाटे के साथ होगा। आठ कोच वाली मेट्रो में पहले ढाई हजार से अधिक लोग सफर करते थे। अब सेवा शुरू होने के बाद उसमें 400 यात्री ही सफर कर पाएंगे। इससे मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होगी। यात्रियों की संख्या कम होने से मेट्रो का रोजाना का 85% तक राजस्व घटेगा।
पिछले कुछ साल के मेट्रो के राजस्व संबंधी आंकड़ों पर नजर डाले तो मेट्रो लाइन का विस्तार और यात्रियों की संख्या बढ़ने से मेट्रो के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2016-17 में मेट्रो को 2313 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जिसमें 1784 करोड़ रुपये का राजस्व यात्रियों से और बाकी 529 करोड़ रुपये विज्ञापन सहित दूसरी चीजों से प्राप्त हुआ था। वर्ष 2017-18 में मेट्रो का यह राजस्व बढ़कर 3152 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसमें 2616 करोड़ यात्रियों से और 536 करोड़ दूसरे चीजों के शामिल है। वहीं, वर्ष 2018-19 में यह राजस्व 3715 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 3121 करोड़ यात्रियों और 594 करोड़ रुपये की राशि विज्ञापन सहित दूसरी चीजों से प्राप्त हुई। वित्तीय वर्ष 2019-20 राजस्व संबंधी आंकड़ों की रिपोर्ट अभी मेट्रो द्वारा जारी नहीं की गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन को लेकर मोदी का मूड खराब होने के ट्रंप के दावे पर भारत ने कहा कि दोनों में दो महीने से कोई बात नहीं हुई
Next Article न्यूजीलैंड और भारत की मेजबानी करेगी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?