जालंधर:पंजाब में आतंकियों के घुसने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि पठानकोट जैसी कोई दूसरी वारदात एक बार फिर से न हो जाए। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा- हमारे पास इस बात की जानकारी थी कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों ने फिरोजपुर के रास्ते में पंजाब में घुसपैठ की है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद एहतियाती कदम उठाए गए हैं। अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह तलाशी की जा रही है।
उधर, पंजाब पुलिस की तरफ से आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीर जारी की गई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा- हमारे पास उसके अमृतसर के पास होने की खुफिया जनाकारी थी। इसलिए, हमने सार्वजनिक तौर पर वांछित के पोस्टर लगाए दिए है और लोगों से यह अपील की है कि वह उसके बारे में किसी तरह की जानकारी फौरन बताएं।
गौरतलब है कि देश में लगातार आतंकियों के घुसने की खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में आए दिन घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है। ऐसे में सुरक्षाबल किसी तरह की जोखिम नहीं लेना चाहते हैं ताकि किसी तरह की कोई वारदात हो जाए।
पंजाब पुलिस ने जारी की जाकिर मूसा की तस्वीर

