नई दिल्ली। महिलाओं के आध्यात्मिक ,सामाजिक विकास ,सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा,रूढी उन्मूलन एवम् लोक कल्याणकारी प्रवृत्तियों के संचालन का सशक्तसंगठन है – तेरापंथ महिला मंडल। दिल्ली में सातों सीट जीतकर BJP का परचम फैलाने वाले भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष माननीय मनोज तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया दिल्ली महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा बोकाड़िया ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन तथा गति प्रगति पत्र भेंट किया दिल्ली उपाध्यक्ष श्रीमतीनिर्मला कोठारी ने। मंत्री श्रीमती सरोज सिपानी एवं डॉ कुसुम लुनिया ने तिलक लगाते हुए आचार्यमहाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष की बात रखी। एडवोकेट श्रीमती जया राखेचा सहमंत्री सरला दुगड,संपत बोथरा तथा स्नेह श्यामसुखा,आदि ने तेरापंथ महिला मंडल की गोल्डन जुबली स्मारिका अविरल धारा भेंट की।
उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि श्री मनोज तिवारी जी ने जय जिनेन्द्र के साथ अभिवादन करते हुए महिला मंडल की प्रवृत्तियों सराहा और उन्हे भविष्य में हर संभव सहयोग करने की अनुशंसा की।टीपीएप नोर्थ जोन के अध्यक्ष श्री मनोज पटावरी दिल्ली के मंत्री अंकित श्यामसूखा तथा जैन सोशिल ग्रुप के अध्यक्ष अभय चंडालिया विशेष रूप से यहाँ उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से तेरापंथ महिला मंडल की शुभेच्छा भेंट

