अणुव्रत समिति दिल्ली के उपाध्यक्ष के रूप मे श्री कमल बैंगानी का मनोनयन
नई दिल्ली। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या बहुश्रुत साध्वीश्री कनकश्री जी ने अणुव्रत भवन के प्रांगण में अणुव्रत समिति दिल्ली की 10 वीं कार्यसमिति बैठक में फरमाया कि अणुव्रत की आचार संहिता सर्वसमाज के लिए उपयोगी है।इन वर्षों में दिल्ली अणुव्रत समिति दिल्ली ने सधन कार्य किया है।अध्यक्ष डॉ पी.सी जैन सक्षम नेतृत्व के साथ अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनकी माता एक सक्षम नारी थी पवित्र आत्मा थी जो आज के युग में शतायु पूरा कर अपनी आगे की यात्रा की ओर अग्रसर हुई।यह स्वयं में एक विलक्षण बात है उन्हीं की छवि और संस्कार डॉ पी.सी जैन में झलकते हैं।
उन्होने अणुव्रत समिति दिल्ली के नए उपाध्यक्ष श्री कमल जी बैंगानी को नियुक्ति पत्र देते हुए स्वागत किया।पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी नाहटा का वर्तमान अणुव्रत महासमिति के कोषाध्यक्ष के रूप में सम्मान किया गया। आगामी अणुव्रत स्थापना दिवस के कार्यक्रम का संयोजक श्री कमल जी बैंगानी को बनाया गया एवं आरोग्य मैराथन की संयोजिका के रूप में श्रीमती अंशु जैन को कार्यभार सौंपा गया।
अणुव्रत गीत श्री सुरेन्द्र नाहटा, धनपत नाहटा एवं मनोज बरमेचा ने गाया।अणुव्रत स्वर संपादक श्री रतन सुराणा ने सभी से आर्थिक सहयोग की अपील की। उपाध्य़क्ष प्रथम श्री शान्ति पटावरी ने समिति की गतिविघियों से परिचित करवाया।मन्त्री डॉ कुसुम लुनिया ने संचालन करते हुए भावी कार्यक्रमों की संक्षिप्त रुपरेखा प्रस्तुत की।डॉ हंसा संचेती ने आभार ज्ञापन किया।प्रो. नवीन जैन, डॉ.अरूणा आन्नद,,राजीव महनोत,एडवोकेट रवि शर्मा,कमल सेठिया ने भी विचार रखे।
दिल्ली-अणुव्रत सर्वसमाज के लिए उपयोगीः बहुश्रुत साध्वीश्री कनकश्री जी

