By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ध्यान भटकाने के लिए मंदिर का मुद्दा उठा रही भाजपा और शिवसेना:मायावती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

ध्यान भटकाने के लिए मंदिर का मुद्दा उठा रही भाजपा और शिवसेना:मायावती

Last updated: November 25, 2018 8:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार और उसके सहयोगी दल शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने व लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दोनों पार्टियां अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा उठा रही हैं। उनके इस छलावे में देश की जनता अब आने वाली नहीं है। उन्होंने इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रही भीम आर्मी व ‘यूथ फार मिशन-2019 अगला प्रधानमंत्री बहन जी’ के प्रति अपने समाज के लोगों को सतर्क करते हुए इन संगठनों को विरोधी पार्टियों की साजिश करार दिया।
सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन
मायावती ने शनिवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सरकार इन दोनों राज्यों में नहीं आ रही है। अपनी कमियों के चलते लोकसभा चुनाव में भी भाजपा केंद्र में सरकार बनाते हुए नहीं दिख रही है। इसीलिए भाजपा, आरएसएस व इनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना एक सोची-समझी रणनीति के तहत साधू-संतों को आगे कर राम मंदिर निर्माण कराने का अभियान चलाए हुए है। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस मामले को सुप्रीम कोर्ट पर ही छोड़ दिया जाना चाहिए।
भीम आर्मी से सचेत किया
मायावती ने अपने समाज के लोगों को भीम आर्मी जैसे संगठनों से दूर रहने और चंदा न देने के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग हमारी विरोधी पार्टियों के हाथों में खेलकर खासकर ‘भीम आर्मी व बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019 अगला प्रधानमंत्री बहन जी’ आदि जैसे अनेकों संगठन उनके नाम पर चंदा एकत्र कर रहे हैं। ऐसे संगठन के लोग विरोधी पार्टियां के हाथों में खेलकर हमारे भोले-भाले एससीएसटी वर्ग के लोगों को अपरकास्ट के खिलाफ करने के लिए मंच से बातें कर रहे हैं, जिससे वो बसपा से दूर हो सके।
अपरकास्ट से कोई भेदभाव नहीं
मायावती ने यह भी साफ किया कि उनका अपरकास्ट यानी सवर्ण समाज के लोगों से लोग नाराजगी नहीं है। बसपा इन्हें भाईचारे के आधार पर अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है। उदाहरण देते हुए कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर की पहली पत्नी का निधन होने के बाद उन्होंने अपरकास्ट की महिला से दूसरी शादी करके एहसास कराया कि एससीएसटी अपरकास्ट के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा अपने संगठन में 50 फीसदी भागीदारी युवाओं को दे रही है। इसलिए अगल से यूथ संगठन बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- मंदिर कब बनाएंगे हमें तारीख बताइए
Next Article सिद्धांतों की बलि चढ़ाते राजनेता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?