झज्जर: धुंध ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हादसे लगातार बढ़ने लगे हैं। सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण बादली बाईपास पर लगभग 30 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बीच में चल रही क्रूजर गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। हादसे में क्रूजर सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ये सभी किलरोध से नजफगढ़ के लिए जा रहे थे। सभी मृतक झज्जर स्थित किलरोध के रहने वाले थे और क्रूजर किराये पर लेकर दिल्ली में एक रस्म क्रिया में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है। वहीं, घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है, जबकि दो की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल में घायलों व मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने मंत्री ओपी धनखड़ भी पहुंचे। धनखड़ ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए एक लाख रुपये और अन्य घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है।
इनकी हुई मौत
- सतपाल (48) पुत्र रामहर
- संतोष (45) पत्नी चंद्रभान
- कांता देवी (34) पत्नी सतपाल
- प्रेमलता (50) पत्नी देवेंदर
- लिछमी (63)
- रामकली (35) पत्नी रोहतास
- शीला देवी (61)
- खाजनी पत्नी जयकिशन
घायलों की सूची
पुष्पा पत्नी रमेश पीजीआइ रेफर
मांगे राम पुत्र हरपाल पीजीआइ रेफर
दिनेश पुत्र इंद्राज झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
मंजू पत्नी सुदेश झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
राजबाला पत्नी राजेश झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
रमेश कुमार पुत्र देवी लाल झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
सतीश पुत्र चंद्रभान झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
शमशेर पुत्र धर्म सिंह झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
विनोद पुत्र राधेश्याम झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती
रोहताश पुत्र कुंजन झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती

